उत्तराखंड:रुड़की,हरिद्वार सहित धार्मिक स्थलों को 21 मई को बम से उड़ाने की धमकी पर अलर्ट रही पुलिस, संदिग्ध लोगों पर रखी गयी कड़ी नजर,ख़ौफ़ के बीच देर रात तक चलाया सघन चेकिंग अभियान
21 मई को रुड़की रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद जीआरपी ने आरपीएफ और एटीएस के साथ लक्सर रुड़की रेलवे स्टेशन में सघन चेकिंग अभियान चलाया।आने जाने वाले एक एक व्यक्ति की तलाशी ली गयी ट्रेनों को भी अच्छी तरह खंगाला गया। दिनभर पुलिस अलर्ट रही।
रुड़की रेलवे स्टेशन अधीक्षक प्रदीप कुमार ने मीडिया को बताया कि आतंकी संगठन के नाम से एक पत्र प्राप्त हुआ था जिसमे 21 मई को रुड़की,हरिद्वार, ऋषिकेश, लक्सर के रेलवे स्टेशनों सहित उत्तराखंड के धार्मिक स्थलों और मुख्यमंत्री को बम से उड़ाने की धमकी दी गयी थी। धमकी के बाद पूरा प्रशासन अलर्ट हो गया था हालांकि ऐसे धमकी भरे पत्र पिछले 20 साल से मिल रहे है लेकिन फिर भी सुरक्षा के लिहाज से सघन चेकिंग अभियान आवश्यक हो गया। संदिग्ध लोगों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।शनिवार देर रात तक चेकिंग अभियान जारी रहा।

वही डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि 20 वर्षों से एक ही व्यक्ति ऐसे धमकी भरे पत्र भेज रहा है 20 वर्षों में जितने भी ऐसे पत्र प्राप्त हुए है उनके लिखावट भी एक ही है।ये व्यक्ति मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है। ये उसी की शरारत है लेकिन इसका ये मतलब नही कि सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही बरती जाए।