उत्तराखंड:घर से निकलने से पहले जान लें मौसम का हाल!इन 5 जिलों में तेज हवाओं के साथ होगी बारिश
आज घर से निकलने से पहले मौसम का हाल ज़रूर जान लें क्योंकि उत्तराखंड मौसम विभाग ने 24 घण्टो का येल्लो अलर्ट जारी किया है। 24 घण्टो के भीतर राज्य के 5 जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है।
पिथौरागढ़,चमोली,रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और बागेश्वर में बिजली गिरने के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घण्टो में पर्वतीय इलाकों में हवा की रफ्तार 35 से 40 किमी प्रति घँटे की रहेगी।
कई पहाड़ी इलाकों में बादल छाए रहेंगे और ठंडी हवाएं चलेंगी। अन्य जिलों में हल्की बौछार की भी संभावना है। मौसम में बदलाव होने की वजह से तापमान में भी गिरावट आएगी। राजधानी देहरादून की बात करे तो आज यहाँ तापमान 34 से 35 डिग्री तक बना रहेगा,आसमान साफ रहेगा,शाम के वक्त बादल छा सकते हैं।