उत्तराखंड: केदारनाथ उपचुनाव आज! 90 हजार से ज्यादा मतदाता चुनेंगे अपना विधायक,मैदान में छह प्रत्याशी,चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

केदारनाथ उपचुनाव के लिए 20 नवंबर यानि आज मतदान किया जाएगा। सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान किया जाएगा। केदारनाथ विधानसभा में 90875 पंजीकृत है। जिसमे 90875 मतदाता भाजपा, कांग्रेस सहित छह प्रत्याशियों के राजनीतिक जीवन का फैसला करेंगे। इसमें 44919 पुरुष और 45956 महिला मतदाता अपने विधायक का चुनाव करेंगे। मतदान के लिए 173 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। सभी पोलिंग पार्टियां अपने गंतव्यों पर पहुंच गई हैं। आपको बात दें इस वर्ष नौ जुलाई को केदारनाथ विस की विधायक शैलारानी रावत के निधन से यह सीट खाली हो गई थी। जिसके लिए आज मतदान हो रहा है। आज केदारनाथ विधानसभा के 90 से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
केदारनाथ विधान सभा में उप चुनाव के लिए बुधवार को मतदान होगा। इसके लिए जिला प्रशासन एवं जिला निर्वाचन विभाग द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। जनपद की केदारनाथ उप चुनाव सीट पर कुल 90875 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। जिसमें 45956 महिला मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। बुधवार को होने वाले मतदान के बाद कुल 6 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम मशीन में बंद हो जाएगा। जनपद की कुल 173 पोलिंग बूथों पर बुधवार को होने वाले मतदान को लेकर केदारनाथ सीट से 6 प्रत्याशी मैदान में है। जिसमें भाजपा आशा नौटियाल, कांग्रेस मनोज रावत, उक्रांद आशुतोष भंडारी, पीपीआई (डेमोक्रेटिक) प्रदीप रोशन रूडिया, निर्दलीय त्रिभुवन चौहान व कैप्टेन आरपी सिंह चुनाव मैदान में है। सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे मतदान किया जाएगा। केदारनाथ विधानसभा में 90875 पंजीकृत है। जिसमें मतदाता 44919 पुरुष, 45956 मतदाता, 2949 सर्विस मतदाता, 1092 दिव्यांग मतदाता शामिल है। इस चुनाव में महिला मतदाता ही प्रत्यिाशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।
वहीं वर्ष 2022 में केदारनाथ विधान सभा में कुल 89473 पंजीकृत थे। जिसमें पुरूष मतदाता 43955, महिला 45516 शामिल थे। 173 बूथों पर 130 बूथों पर वेबकास्टिंग के जरिए लाइव प्रसारण चलेगा। वहीं वर्ष 2022 में केदारनाथ विधान सभा में कुल 89473 पंजीकृत थे। जिसमें पुरूष मतदाता 43955, महिला 45516 शामिल थे। 173 बूथों पर 130 बूथों पर वेबकास्टिंग के जरिए लाइव प्रसारण चलेगा। जिला प्रशासन ने इस बार शत प्रतिशत वोटिंग करने का लक्ष्य रखा है। प्रशासन की ओर से मतदातओं को जागरूक करने के लिए गोष्ठी सहित कई प्रतियोगिताओं के माध्यम से जागरूक किया है। गांव और शहरी क्षेत्रों में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की है। मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों को जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं। मतदान के लिए केदारघाटी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कर दी गई है। पुलिस, अर्द्धसैनिक बल, पीआरडी, होमगार्ड आदि जवानों की तैनाती की गई है ताकि किसी निष्पक्ष एवं निर्भीक चुनाव संपंन कराया जा सके।