कांग्रेस के लिए सिर्फ 'चुनाव पर्यटन' है उत्तराखंड"! राहुल गांधी के दौरा रद्द करने पर सीएम धामी का फिर करारा तंज

Uttarakhand is just 'election tourism' for the Congress party! CM Dhami takes another swipe at Rahul Gandhi's cancellation

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धनगढ़ी पुल के लोकार्पण के दौरान कांग्रेस और उसके शीर्ष नेता राहुल गांधी पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। रामनगर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सीएम धामी ने राहुल गांधी के हालिया उत्तराखंड दौरे के अचानक रद्द होने पर फिर एक बार तंज कसा और कांग्रेस की नीयत पर गंभीर सवाल उठाए।

मुख्यमंत्री धामी ने राहुल गांधी का नाम लिए बिना उन्हें 'युवराज' कहकर संबोधित किया। उन्होंने कहा, "एक पार्टी के युवराज पंतनगर तक आए और वहीं से वापस लौट गए। अगर मौसम या किसी अन्य कारण से वे अल्मोड़ा नहीं जा सकते थे, तो उन्होंने अपना देहरादून का दौरा क्यों रद्द कर दिया?" मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि इस कदम से यह पूरी तरह साफ हो जाता है कि कांग्रेस का उत्तराखंड और यहाँ के लोगों से कोई वास्तविक या भावनात्मक लगाव नहीं है। कॉर्बेट के 'टूरिस्ट सीजन' जैसी है कांग्रेस की राजनीतिमुख्यमंत्री ने कांग्रेस की कार्यशैली की तुलना रामनगर के प्रसिद्ध कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के पर्यटन सीजन से कर दी। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि जैसे कॉर्बेट में एक खास मौसम में पर्यटकों की भीड़ उमड़ती है, ठीक वैसे ही कांग्रेस के नेताओं के लिए केवल चुनाव के समय ही 'चुनाव पर्यटन' (इलेक्शन टूरिज्म) का सीजन आता है। इसी चुनावी सीजन में कांग्रेसी नेताओं को अचानक उत्तराखंड की जनता और उनकी परेशानियां याद आने लगती हैं, जबकि बाकी समय वे गायब रहते हैं। भाजपा और केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी का उत्तराखंड से विशेष और अटूट लगाव है। उन्होंने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अब तक 28 बार उत्तराखंड का दौरा कर चुके हैं, जो उनके देवभूमि के प्रति प्रेम को दर्शाता है। यही नहीं, प्रधानमंत्री के आगामी दौरों को लेकर भी राज्य में तैयारियां पूरी गति से चल रही हैं। सीएम ने साफ किया कि भाजपा चुनाव देखकर नहीं, बल्कि साल के बारह महीने जनता के बीच रहकर विकास कार्य करती है।