Oct 11, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड:कांग्रेस खोलेगी मुस्लिम यूनिवर्सिटी वाली फेक पोस्ट पर हरीश रावत ने एडमिन को दी वार्निंग,कहा माफ़ी मांगे वरना होगा केस दर्ज

Uttarakhand: If Congress comes to power, then Muslim University will open, Harish Rawat gave warning to admin on fake post, apologize or else case will be registered

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने "धामी की धूम"नाम के एक फेसबुक पेज पर उनकी आपत्तिजनक फोटो और विवादित पोस्ट को लेकर नाराज़गी व्यक्त करते हुए कहा है कि इस तरीके से झूठे समाचार प्रकाशित करने के लिए इस पेज के एडमिन उनसे माफी मांगे वरना वह साइबर क्राइम के तहत एफ आई आर दर्ज कराने के लिए बाध्य होंगे। 

 

हरीश रावत ने यह भी कहा कि उन्होंने पिछले दिनों निर्वाचन कार्यालय में इस मामले में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद निर्वाचन आयोग ने सभी को उस पोस्ट को तत्काल हटाने के आदेश दिए थे और इस को आपत्तिजनक और कानून के विरुद्ध माना था। उन्होंने कहा कि उनकी फोटो के साथ छेड़छाड़ कर नीचे एक जाली अखबार की कटिंग भी लगाई गई है, लोग इस पोस्ट का स्क्रीनशॉट लेकर उनकी पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं। उसमें हरीश रावत के हवाले से दर्शाया गया है कि अगर कांग्रेस सत्ता में आएगी तो मुस्लिम यूनिवर्सिटी खोलेगी, जबकि यह खबर झूठी है उन्होंने कभी भी इस तरीके का कोई भी बयान नहीं दिया।