Oct 10, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड: हाईस्कूल में लगातार 26वीं बार फेल होकर हुए सम्मानित! कम नम्बर आने या फेल हो जाने पर आत्महत्या की सोचने वाले विद्यार्थियों को कर रहे ज़िंदगी मे हार न मानने के लिए मोटिवेट

Uttarakhand: Honored by failing for 26th consecutive time in high school! Motivation to not give up in life to students who think of suicide after getting low marks or failing

उत्तराखंड बोर्ड का दसवीं और 12वी का रिजल्ट आ गया। लोग टॉपर्स को खूब बधाई दे रहे है। अव्वल आने वाले विद्यार्थियों को तो मुख्यमंत्री सहित तमाम लोगो ने शुभकामनाएं भी दी,ये सभी टॉपर्स सोशल मीडिया में खूब सुर्खियां बटोर रहे है। इन टॉपर्स के बीच अब एक चर्चा ऐसे विद्यार्थी की भी हो रही है जो टॉपर्स नही बल्कि अव्वल दर्जे इजे फेलियर है और लोगो के लिए प्रेरणास्रोत बन रहा है। जी हाँ एक फेलियर प्रेरणास्रोत बन रहा है। 


सोशल मीडिया में खूब वायरल इस व्यक्ति का नाम है उमेश चन्द्र सती। इनके फेलियर की पोस्ट पर हर कोई ज़बरदस्त रिएक्ट दे रहा है। उमेश ने अपनी फेसबुक वॉल पर अपनी मार्कशीट शेयर की है जिसमे उन्हें 500 में से सिर्फ 65 नम्बर ही मिले है फेसबुक पोस्ट में ये दावा किया जा रहा है कि उमेश हाईस्कूल में 26वी बार फेल हुए है ,लगातार 26 बार फेल होकर उन्होंने एक रिकॉर्ड बना लिया।


उन्होंने अपनी मार्कशीट के साथ लिखा है कि " विश्व रिकार्ड लगातार 26 वे बार हाई स्कूल में फेल होने पर आज सभी ग्रामवासियों ने फूल मालाओं से सम्मानित किया धन्यवाद आप सभी का,अग्रिम कोशिश जारी रहेगी।


आज जब विद्यार्थियों के 10th 12th में कम नम्बर आने या फेल होने पर वो आत्महत्या कर लेते है उनको लगता है उनकी जिंदगी यहीं खत्म हो चुकी है,तबउमेश चंद्र ऐसे बच्चों के लिए मोटीवेटर का काम कर रहे है।  उमेश उत्तराखंड के चमोली जिले के पिपलकोटी के रहने वाले है। उन्होंने अपनी प्रोफाइल में एजुकेशन में कभी स्कूल गया ही नही लिखा है और खुद को फेसबुक का किसान बताया है।