उत्तराखंड: हाईकोर्ट न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा ने पद से दिया त्यागपत्र! केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना
नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। भारत सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय, न्याय विभाग की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है।
27 मई 2026 को जारी अधिसूचना के अनुसार, न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा ने संविधान के अनुच्छेद 217 की उपधारा (1) के प्रावधान (a) के तहत अपने पद से त्यागपत्र सौंपा है। उनका इस्तीफा 30 अप्रैल 2026 से प्रभावी माना गया है।
यह अधिसूचना भारत सरकार के संयुक्त सचिव जगन्नाथ श्रीनिवासन द्वारा जारी की गई है। अधिसूचना में कहा गया है कि न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा ने उत्तराखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश पद से औपचारिक रूप से इस्तीफा दिया है।
