उत्तराखण्डः मंत्रिमण्डल विस्तार के बाद नवनियुक्त मंत्रियों को बांटे गए विभाग! गृह समेत ये विभाग देखेंगे सीएम धामी, जानिये किसे कौन सा डिपार्टमेंट मिला

Uttarakhand: Following the cabinet expansion, portfolios were allocated to newly appointed ministers! CM Dhami will oversee these departments, including Home. Find out who received which portfolio.

देहरादून। धामी मंत्रिमण्डल का विस्तार होने के बाद अब मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। इस आवंटन में मुख्यमंत्री ने कई महत्वपूर्ण और संवेदनशील प्रशासनिक विभाग अपने पास ही रखे हैं।  जारी सूची के अनुसार मुख्यमंत्री सामान्य प्रशासन, गृह, कार्मिक, सतर्कता, नियुक्ति एवं प्रशिक्षण तथा सूचना एवं जनसंपर्क जैसे प्रमुख विभाग स्वयं देखेंगे। इन विभागों को शासन संचालन की रीढ़ माना जाता है। जिनके माध्यम से प्रशासनिक फैसलों और कानून-व्यवस्था पर सीधा नियंत्रण सुनिश्चित किया जाता है। सुबोध उनियाल को भी स्वास्थ्य विभाग दिया गया है। इससे पहले स्वास्थ्य विभाग कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत के पास था, जो सुबोध उनियाल को दे दिया गया है। वहीं मंत्री गणेश जोशी से ग्राम्य विकास हटाकर नए मंत्री भरत चौधरी को दिया गया है। सतपाल महाराज से पंचायती राज विभाग हटाकर नए मंत्री मदन कौशिक को दिया गया। 

पांच नए मंत्रियों के पास ये विभाग


खजान दास: समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, छात्र कल्याण, भाषा।
भरत सिंह चौधरी: ग्राम्य विकास, लघु एवं सूक्ष्म मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग।
मदन कौशिक: पंचायतीराज, आपदा प्रबन्धन एवं पुनर्वास, आयुष एवं आयुष शिक्षा, पुनर्गठन, जनगणना।
प्रदीप बत्रा: परिवहन, सूचना प्रौद्योगिकी एवं सुराज, विज्ञान प्रौद्योगिकी, जैव प्रौद्योगिकी।
राम सिंह कैड़ा: शहरी विकास, पर्यावरण संरक्षण एंव जलवायु परिवर्तन, जलागम प्रबन्धन।