उत्तराखंड चुनाव| केजरीवाल आज आ रहे हैं उत्तराखंड, कर सकते है एक और वादा
आज मंगलवार को आम आदमी पार्टी नेता व दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल(Arvind Kejriwal) काशीपुर के दौरे पर आएंगे। यह उम्मीद की जा सकती है की आज काशीपुर में केजरीवाल कोई बड़ा दांव खेल सकते हैं।
यह भी बता दें कि पंजाब या दिल्ली की तरह, अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) औरतों के लिए कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं।
कल प्रदेश कार्यालय में हुए प्रेस वार्ता में उत्तराखंड आम आदमी पार्टी प्रवक्ता उमा सिसोदिया ने कहा,"इससे पहले केजरीवाल उत्तराखंड का चार बार दौरा कर मुफ्त बिजली, रोजगार, मुफ्त तीर्थ यात्रा की गारंटी दे कर गए हैं। मुफ्त बिजली अभियान से अब तक प्रदेश के साढ़े 14 लाख से ज्यादा परिवार पंजीकरण करवा चुके हैं। जिन्हें प्रदेश में आप की सरकार बनते ही सीधा फायदा मिलेगा।"