Oct 11, 2026 Login
Awaaz24x7-government

ऊधम सिंह नगरः पुलिस महकमे में बड़ा एक्शन! SSP अजय गणपति ने दो चौकी प्रभारियों को किया लाइन हाजिर

Udham Singh Nagar: Major action in the police department! SSP Ajay Ganpati has transferred two police outpost in-charges to Police Lines.

रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर जिले के एसएसपी अजय गणपति ने दो चौकी प्रभारियों को लाइन हाजिर कर दिया है। इनमें शिवराजपुर पट्टी चौकी प्रभारी सौरभ भारती और मंडी चौकी प्रभारी मनोज देव शामिल हैं। सूत्रों की मानें तो सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत के बाद संबंधित क्षेत्र में पुलिस की कार्यप्रणाली और ड्यूटी में लापरवाही का मामला सामने आया। इसी के बाद दोनों चौकी प्रभारियों पर कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है। इस घटनाक्रम के बाद पुलिस महकमे में हलचल मची हुई है।