BIG BREAKING: रुद्रपुर से सटी यूपी की बत्रा कॉलोनी में आयकर विभाग की बड़ी रेड! डॉक्टर दीपक छाबड़ा और उद्योगपति रोहिताश बत्रा के आवास पर छापेमारी से मचा हड़कंप, 14 गाड़ियों से पहुंची टीम
रुद्रपुर। उत्तराखण्ड के रुद्रपुर से सटी यूपी की बत्रा कॉलोनी से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां आयकर विभाग की रेड पड़ी है। जानकारी के अनुसार डॉक्टर दीपक छाबड़ा और उद्योगपति रोहिताश बत्रा के आवास पर आयकर विभाग ने छापेमारी की है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आयकर विभाग की टीम बत्रा कालोनी स्थति उनके आवास पर पहुंची है। फिलहाल कार्यवाही जारी है। इस दौरान आयकर की टीमें 14 गाड़ियों से यहां पहुंची हैं। वहीं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर यूपी पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवान भी मौके पर हैं। इधर छापेमारी की सूचना मिलते ही रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा भी मौके पर पहुंचे। हांलाकि सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें बाहर ही रोक लिया। बताया जा रहा है कि सिर्फ परिवार के लोगों को ही अंदर-बाहर आने-जाने की अनुमति है। बता दें कि बत्रा कॉलोनी में उद्योगपति रोहिताश बत्रा और डॉक्टर दीपक छाबड़ा का आसपास ही आवास है।