Oct 10, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड चारधाम यात्रा ब्रेकिंग:केदारनाथ धाम में घँटों लाइन में नही पड़ेगा लगना! अब शुरू हुआ टोकन सिस्टम, कैसे करेगा टोकन सिस्टम काम जानिए

Uttarakhand Chardham Yatra Breaking: Kedarnath Dham will not have to wait in line for hours! Now the token system has started, know how the token system will work

उत्तराखंड में स्थित चार धामों में से एक केदारनाथ धाम आने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए ये एक गुड न्यूज है। घंटों तक ठंड और बारिश में केदारबाबा के दर्शन के लिए लाइन में खड़े रहने वालों भक्तों को बड़ी राहत मिलने जा रही है क्योंकि यहां अब भक्तों को टोकन दिया जाएगा। जी हाँ!जिला प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा देखते हुए टोकन सिस्टम लागू कर दिया है जिसमे जो समय दर्शन के लिए लिखा जाएगा, उसी समय यात्रियों को दर्शन के लिए जाना होगा।


इन दिनों केदारनाथ धाम की यात्रा पर प्रत्येक दिन हजारों की संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं. बाबा केदार के दर्शनों के लिए भक्तों को घंटों तक लंबी कतार में लगना पड़ता है. बमुश्किल घंटों बाद यात्री बाबा केदार के दर्शन कर पाते हैं. इस दौरान यात्रियों को बर्फबारी, बारिश और ठंड का भी सामना करना पड़ता है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा.

केदारनाथ दर्शन के लिए अब टोकन सिस्टम लागू हो गया है. केदारनाथ दर्शन करने आने वाले हर तीर्थयात्री को मिलने वाले टोकन में दर्शन करने का समय लिखा होगा. ऐसे में जो समय यात्री को दिया जाएगा, वह उसी समय बाबा केदार के दर्शन कर पाएंगे. इस पहल से अब यात्रियों को घंटों तक लाइन में नहीं लगना पड़ेगा.

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि यात्रियों की सुविधा को देखते हुए टोकन सिस्टम लागू किया गया है. अब जो समय यात्रियों को दर्शन करने के लिए दिया जाएगा, यात्री उसी समय पर दर्शन के लिए लाइन में लग सकते हैं. बाकी समय में यात्री अपना अन्य काम कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि जहां पर लाइन लगती है, वहां पर बर्फबारी और बारिश से बचने के लिए रेन शेल्टर का भी निर्माण किया जा रहा है.