उत्तराखण्ड ब्रेकिंग: देहरादून में एनकाउंटर! लूटपाट कर भाग रहे बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, एक आरोपी ढेर! गोली लगने से SHO घायल

Uttarakhand Breaking News: Encounter in Dehradun! Police encounter with criminals fleeing after looting, one accused killed! SHO injured by gunfire.

देहरादून। राजधानी देहरादून से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां प्रेमनगर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक लूट की घटना में दो बदमाशों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमा अलर्ट हो गया और बदमाशों का पीछा किया। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसमें प्रेमनगर थाना प्रभारी को गोली लग गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश घायल हो गया और दूसरा बदमाश मौके से फरार हो गया। पुलिस द्वारा थाना प्रभारी और घायल बदमाश को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान बदमाश की मौत हो गई। साथ ही प्रेमनगर थाना प्रभारी और एक व्यक्ति का इलाज चल रहा है। वहीं एसएसपी और एसपी सिटी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है, जबकि फरार बदमाशों की तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात को थाना प्रेमनगर को सूचना मिली कि अज्ञात बदमाशों ने एक व्यक्ति के साथ लूट की घटना की और घटना के दौरान व्यक्ति को गोली मार दी। इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक प्रेमनगर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तो व्यक्ति जिसके द्वारा अपना नाम देवराज बताया गया वो घायल अवस्था में मिला। जिसके द्वारा बताया गया कि अभी-अभी कुछ बदमाशों ने जो काले रंग की गुजरात नंबर की कार में सवार थे, लूटपाट की घटना कर गोली मार कर जंगल की तरफ भागे हैं। बताया कि मेरे से छीने नीले रंग के बैग में मेरे दो लाख रुपए व एक मोबाइल, एक हिसाब किताब की डायरी, आईडी और अन्य कागजात थे जो तमंचे की नोक पर लूट लिए और मुझे गोली मारकर भाग गए हैं। पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया तो कुछ दूर जाकर जंगल मे काले रंग की गाड़ी जाती दिखाई दी। जिसका पीछा गया गया तो कार सवारों ने पुलिस फोर्स पर फायर झोंकते हुए गाड़ी छोड़कर जंगल की तरफ को भाग गए। उनका पीछा किया गया तो उनके द्वारा फिर फायर किया गया। बदमाशों की फायरिंग के दौरान एक गोली नरेश राठौर प्रभारी निरीक्षक प्रेमनगर को लग गई। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की गई तो एक बदमाश को गोली लगने का कारण बदमाश घायल हो गया और अन्य बदमाश अंधेरा का फायदा उठाकर जंगल में भाग गया, जिसकी तलाश जारी है।