उत्तराखंड ब्रेकिंग:UCC को लेकर आज पेश हो सकता है ड्राफ्ट!UCC ड्राफ्ट पेश करने वाली ड्राफ्टिंग कमेटी देहरादून में कर सकती है प्रेस कॉन्फ्रेंस,तैयार ब्लू प्रिंट में क्या है?
यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर देवभूमि उत्तराखंड में आज बड़ा एलान किये जाने की संभावना है। UCC का ड्राफ्ट तैयार करने वाली कमेटी आज उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक प्रेस क्रॉन्फेंस करने जा रही है।
UCC ड्राफ्टिंग कमेटी आज अपना ड्राफ्ट पेश कर सकती है।
आपको बता दें कि उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता UCC का Blueprint पहले ही तैयार हो चुका है। धामी सरकार द्वारा तैयार इस Blueprint के अनुसार लड़कियों की शादी की उम्र बढ़ाई जाएगी ताकि वह विवाह से पहले Graduate हो सकें। इस Blueprint में पति-पत्नी दोनों को तलाक के समान आधार प्राप्त होंगे। तलाक का जो ग्राउंड पति के लिए लागू होगा, वही उसकी पत्नी के लिए भी लागू होगा।
फिलहाल पर्सनल लॉ के तहत पति और पत्नी के पास तलाक के अलग अलग ग्राउंड हैं वहीं मेंटेनेंस का भी इसमें ध्यान रखा गया है कि अगर पत्नी की मौत हो जाती है और उसके माता पिता का कोई सहारा न हो, तो उनके भरण पोषण की जिम्मेदारी पति की होगी।
इसके अलावा लिव इन रिलेशनशिप का डिक्लेरेशन जरूरी होगा, ये एक सेल्फ डिक्लेरेशन की तरह होगा जिसका एक legal Format होगा। इस Draft में नौकरीशुदा बेटे की मौत पर पत्री को मिलने वाले मुआवजे में वृद्ध माता-पिता के भरण पोषण की भी जिम्मेदारी की बात कही गई है. अगर पत्नी पुर्नविवाह यानी दोबारा शादी करती है तो पति की मौत पर मिलने वाले compensation में माता पिता का भी हिस्सा होगा।
बता दे कि इनदिनों समान नागरिक संहिता देश मे सबसे बड़े मुद्दे के तौर पर देखा जा रहा है। जहां विपक्ष इजे कई नेताओं ने मोदी सरकार को यूसीसी को लेकर समर्थन देना शुरू कर दिया है तो वही कुछ पार्टियां अब भी यूसीसी के विरोध में है। जबकि कई मुस्लिम समुदाय के लोग भी यूसीसी को समर्थन देने उतर गए है। अब देखना होगा कि उत्तराखंड में धामी सरकार UCC लागू कर पूरे देश मे किस तरह नजीर पेश करेगी