Oct 09, 2026 Login
Awaaz24x7-government

यादों में नाना पाटेकरः चार दिन पहले सफेद कुर्ते में दिया था जिंदगी का संदेश, बोले थे- मुझे नहीं पता कि मैं कल रहूंगा या...! फिल्म इंडस्ट्री में पसरा मातम

Nana Patekar in our memories: Just four days ago, dressed in a white kurta, he shared a message about life, saying, "I don't know if I'll be here tomorrow or...!" Mourning grips the film industry.

नई दिल्ली। हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और पद्मश्री से सम्मानित नाना पाटेकर के निधन से फिल्म जगत में शोक की लहर है। अभिनेता का गुरुवार को गोवा के एक अस्पताल में कार्डियक अरेस्ट के बाद निधन हो गया। नाना पाटेकर इन दिनों गोवा में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे और यहीं उन्होंने अपनी आखिरी सार्वजनिक मौजूदगी दर्ज कराई थी। उनके निधन के बाद अब उनके आखिरी सार्वजनिक कार्यक्रम की तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, जिनमें अभिनेता पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहे हैं। नाना पाटेकर ने 4 अक्टूबर को गोवा के डोना पाउला स्थित ताज सिडाडे डी गोवा में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। यह कार्यक्रम सम्राट क्लब इंटरनेशनल, स्टेट-I के स्थापना समारोह के तौर पर आयोजित किया गया था। इसी दौरान राजश्री ए. खांडेपारकर को वर्ष 2026-27 के लिए स्टेट प्रेसिडेंट नियुक्त किया गया। उनके साथ बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के सदस्यों ने भी अपने पदभार संभाले। कार्यक्रम से सामने आए वीडियो और तस्वीरों में नाना पाटेकर सफेद कुर्ते और सफेद गमछे में नजर आए। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित भी किया। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को याद किया और उनके व्यक्तित्व तथा एक नेता के तौर पर उनके काम करने के तरीके की सराहना की। लेकिन इस कार्यक्रम में नाना पाटेकर द्वारा कही गई कुछ बातें अब उनके निधन के बाद बेहद भावुक कर देने वाली बन गई हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नाना पाटेकर ने जीवन और मृत्यु को लेकर अपनी बात रखी थी। उन्होंने कहा था कि हर व्यक्ति को एक दिन इस दुनिया से जाना है। इसी दौरान उन्होंने कहा था कि उन्हें नहीं पता कि अगले दिन वह यहां रहेंगे या नहीं। नाना पाटेकर के निधन के बाद उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में है। चार दिन पहले कही गई उनकी ये बातें अब उनके प्रशंसकों के लिए आखिरी संदेश की तरह सामने आ रही हैं। नाना पाटेकर की आखिरी सार्वजनिक गतिविधियों में एक और खास पल सामने आया है। निधन से करीब 48 घंटे पहले उन्हें पणजी में आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में देखा गया था। इस दौरान अभिनेता ने गोवा के पारंपरिक वाद्ययंत्र ‘शमेल’ को भी बजाया। इस कार्यक्रम में भी नाना पाटेकर पूरी तरह सक्रिय और सहज नजर आए। किसी को अंदाजा नहीं था कि कुछ ही समय बाद वह दुनिया को अलविदा कह देंगे।

‘ओ’रोमियो’ थी आखिरी फिल्म
नाना पाटेकर ने चार दशक से अधिक लंबे अपने करियर में हिंदी और मराठी सिनेमा को कई यादगार किरदार दिए। दमदार आवाज, प्रभावशाली संवाद अदायगी और अलग अभिनय शैली के लिए पहचाने जाने वाले नाना पाटेकर ने अलग-अलग तरह के किरदारों से अपनी खास पहचान बनाई। उनकी आखिरी फिल्म ‘ओ’रोमियो’ थी। फिल्म में उनके साथ शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी, अविनाश तिवारी और दिशा पाटनी जैसे कलाकार नजर आए थे।