Oct 10, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड बिग ब्रेकिंग:आय से 500 गुना अधिक संपत्ति के मालिक आईएएस अधिकारी राम विलास यादव की कोई सफाई नही आई काम, सरकार ने पहली फुर्सत में किया सस्पेंड

Uttarakhand Big Breaking: IAS officer Ram Vilas Yadav, who owns 500 times more assets than his income, did not do any cleaning work, the government suspended at the first time

उत्तराखंड शासन से आज की सबसे बड़ी ख़बर सामने आई है।
आईएएस अधिकारी राम विलास यादव को सरकार ने सस्पेंड कर दिया है। उन पर आय से अधिक संपत्ति के मामले दर्ज है। आरोपी यादव पर विजिलेंस ने मुकदमा दर्ज किया है। जांच में सहयोग न करने के चलते सरकार ने यादव पर ये सख्त एक्शन लेते हुए उन्हे निलंबित कर दिया। 30 जून 2022 को आईएएस राम विलास यादव रिटायर होने वाले है।
आपको बता दें कि आय से 500 गुना अधिक संपत्ति मिलने पर सरकार ने आईएएस अधिकारी उत्तराखंड सरकार में समाज कल्याण विभाग में अपर सचिव के पद पर कार्यरत राम विलास यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है,गिरफ्तारी से बचने के लिए यादव ने उत्तराखंड हाईकोर्ट की शरण ली और अपनी सफाई में कहा कि उनकी लड़की विदेश में है,लड़का सुप्रीम कोर्ट में अधिवक्ता है उनकी पत्नी कॉलेज की प्रबंधक है और खुद वो आईएएस अधिकारी है इतनी संपत्ति उनकी मेहनत से अर्जित हुई है। कोर्ट ने आरोपी और सरकार दोनों का पक्ष सुनने के बाद यादव को विजिलेंस के सामने बयान दर्ज करने के निर्देश दिए थे जिसके बाद आज यादव विजिलेंस पहुंचे और अपने बयान दर्ज किए