उत्तराखंड:बेरोजगार युवा ध्यान दे!24 मई को देहरादून में लगेगा रोजगार मेला! ये मौका न गवाएं। कैसे करें रजिस्ट्रेशन? किन दस्तावेजों की होगी ज़रूरत? जानिए खबर के लिंक में
उत्तराखंड के बेरोजगारों के लिए अच्छी खबर है। सेवा आयोजन विभाग की ओर से 24 मई को देहरादून में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। रोजगार मेले में 450 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी। अब तक करीब 480 रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं, इस मेले में 8000 से लेकर ₹25000 तक वेतन वाले पदों पर भर्ती की जाएगी। वहीं क्षेत्रीय सेवा योजना अधिकारी अजय सिंह ने बताया कि इस मेले में हरिद्वार और देहरादून की 25 से 30 कंपनियां हिस्सा ले रही है।
उत्तराखंड जो इच्छुक बेरोजगार लाभार्थी रोजगार प्राप्त करना चाहते है तो उन्हें Uttrakhand Employment में Registration करवाना होगा। आपको रोजगार प्राप्त करने के लिए अपना नाम रोजगार कार्यालय में जाकर दर्ज करवा सकते है या घर बैठे ऑनलाइन पंजीकरण भी कर सकते है और रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते है। भारत के विभिन्न राज्यों में रोजगार विभाग संबंधित राज्यों में निवास करने वाले बेरोजगार युवकों को राज्यों के विभिन्न क्षेत्रकों में होने वाली नौकरी के लिए होने वाली रिक्तियों के लिए पूर्व पंजीकृत करने की अनुमति देता है। नियोक्ता अपनी रिक्तियां इन केन्द्रों में दर्ज कर सकते हैं और अपनी आवश्यकता के अनुसार पंजीकृत उम्मीदवारों में से चयन कर सकते हैं।सभी उम्मीदवारों को उनके मूल शैक्षिक प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेजों को ले जाने की सलाह दी जाती है। आपके पास अपने शैक्षिक और अन्य दस्तावेजों की प्रतिलिपि के एक सेट पर ले जाना है।हाई स्कूल मार्क शीट और प्रमाण पत्र
इंटरमीडिएट की मार्कशीट और प्रमाण पत्र।
स्नातक की अंकतालिका और प्रमाण पत्र (यदि आपके पास है)
सेवायोजन का पंजीकरण कार्ड
पासपोर्ट साइज फोटो (04)
आधार कार्ड और अन्य आईडी
जन्म प्रमाणपत्र या निवास स्थान प्रमाण पत्र।
अगर आप उत्तराखंड रोजगार मेला के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करना चाहते है तो आपको नीचे दिए गए गए चरणों का पालन करना होगा :-
सबसे पहले आपको उत्तराखंड सरकार की आधिकारिक वेबसाइट https://www.edistrict.uk.gov.in/ पर जाना होगा।
इसके बाद होम पेज पर “रजिस्ट्रेशन” विकल्प के तहत “आवेदक पंजीकरण” लिंक पर क्लिक करें।इसके बाद आपके सामने User Registration का पेज खुलकर आएगा।
इसमें पूछी गयी सभी जानकारी भरें और अंत में Submit बटन पर क्लिक करें।
अब आपको एक पंजीकरण संख्या मिल जाएगी। 24 मई को देहरादून में रोजगार मेले का आयोजन होगा तो आप ये मौका बिल्कुल भी न गवाएं।