उत्तराखंड:मुख्यमंत्री धामी से अभिनेता हेमंत पांडे की मुलाकात, उत्तराखंड की कला और फिल्म जगत पर हुई चर्चा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में अभिनेता हेमंत पांडे ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों के साथ उत्तराखंड की कला, संस्कृति और फिल्म जगत से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड प्राकृतिक सौंदर्य, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्रतिभाओं से भरपूर प्रदेश है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में फिल्म निर्माण को बढ़ावा देने और कला एवं संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन के लिए लगातार कार्य कर रही है।
वहीं अभिनेता हेमंत पांडे ने प्रदेश में फिल्म शूटिंग को प्रोत्साहन देने तथा कलाकारों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने के राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना की।
बता दें कि हेमंत पांडे उत्तराखंड के रहने वाले हैं। वहां पर वह 18 साल की उम्र तक रहे हैं। फिर वो दिल्ली आ गए। उन्होंने आते वक्त अपनी मां से कहा था कि शायद अब मैं घर नहीं आऊंगा। यही मौका था, जब वह अपने सपनों को पूरा करने के लिए निकले थे। हेमंत पांडे इंडस्ट्री में 1996 से एक्टिव हैं। इन्हें 'तनक झनक' से पहला बड़ा रोल मिला था। इसमें इन्होंने किराएदार का किरदार निभाया था। इनके साथ हेमंत केवानी और धर्मेश व्यास थे। जो आईएस ऑफिसर बनना चाहते थे। इसके बाद एक्टर ने 'ऑफिस ऑफिस' और 'मिसेज मालिनी अय्यर' जैसे शो करके अपनी अलग पहचान बनाई।

इसके बाद उनका सेलेक्शन नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में हो गया था। वहां दो-ढाई साल काम किया था। फिर उन्हें टीवी में छोटा रोल मिला तो वो मुंबई आई गए। उन्हें पहला ब्रेक तिगमांशु धूलिया ने दिया था।ऑफिस के बाद वो कृष,बैंडिट क्वीन,बधाई हो बधाई,चल गुरु हो जा शुरू, वाह ताज, इत्यादि फिल्मों में काम कर चुके है।