उत्तराखंड में कल से बदलेगा मौसम का मिजाज! 4 मई तक बारिश-बर्फबारी के आसार, गर्मी से मिलेगी बड़ी राहत

The weather in Uttarakhand will change tomorrow! Rain and snow are expected until May 4th, bringing significant relief from the heat.

देहरादून। उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से बढ़ती गर्मी के बीच मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है। उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून द्वारा जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार राज्य में कल 30 अप्रैल से लेकर 4 मई तक मौसम पूरी तरह करवट लेने वाला है। इस दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में लगातार बारिश होगी, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के भी आसार जताए गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार अप्रैल का समापन बारिश के साथ होगा। 30 अप्रैल को राज्य के सभी जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही गरज-चमक और बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। खासतौर पर पहाड़ी जिलों में 4000 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी देखने को मिल सकती है। मई महीने की शुरुआत भी बारिश के साथ ही होगी। 1 मई को पूरे उत्तराखंड में वर्षा का अनुमान जताया गया है। 2 मई को भी मौसम का यही रुख बना रहेगा। शनिवार को प्रदेशभर में बारिश का दौर जारी रहेगा। रविवार 3 मई को भी बारिश से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कई स्थानों पर अच्छी बारिश हो सकती है। सोमवार 4 मई को भी मौसम का यही मिजाज बना रहेगा। इस दौरान राज्य के सभी जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है।