जंग का आगाजः इजरायल का ईरान पर बड़ा हमला! 30 जगहों पर एक साथ धमाके, देशभर में बज रहे सायरन

The war begins: Israel launches a major attack on Iran! Simultaneous explosions at 30 locations, sirens sound across the country.

नई दिल्ली। ईरान से एक बड़ी खबर सामने आई है, यहां इजरायल ने बड़ा हमला किया है। इस दौरान देशभर में हवाई हमलों के सायरन बज रहे हैं। इजरायली एयरफोर्स ने यह जानकारी दी है। तेहरान में कई जगहों पर तेज धमाकों की आवाज सुनाई दे रही है। अब इजरायल में भी सायरन बज रहे हैं। संवेदनशील इलाकों को खाली कराया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इजरायल ने एक साथ कई बैलिस्टिक मिसाइलों से ईरान पर यह हमला किया है। इजरायल ने यह हमला अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान को लगातार दी जा रही हमले की धमकियों के बीच किया है। यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है जब ईरान और अमेरिका के बीच परमाणु कार्यक्रम को लेकर बातचीत चल रही है। गुरुवार को जिनेवा में दोनों देशों के बीच तीसरे दौर की वार्ता हुई थी और आज ही एक और दौर प्रस्तावित था। इस बीच सैन्य कार्रवाई ने कूटनीतिक प्रयासों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इससे पहले ईरान को बहुत कठिन और बहुत खतरनाक बताया था। वहीं अमेरिकी स्टेट डिपार्टमेंट ने शुक्रवार को बढ़ते सुरक्षा खतरे का हवाला देते हुए इजरायल से गैर-जरूरी दूतावास कर्मियों को हटाने की अनुमति दे दी थी। पश्चिम एशिया पहले से ही तनाव के दौर से गुजर रहा है। इजरायल के इस कदम और तेहरान में धमाकों की खबरों ने हालात को और गंभीर बना दिया है। अब दुनिया की नजर ईरान की संभावित प्रतिक्रिया और आगे की कूटनीतिक स्थिति पर टिकी है।

कई जगहों पर उठ रही आग की लपटें और धुआं
इस बीच तेहरान में कई जगहों पर इजरायल के हमले के बाद आग की लपटें और ऊंचा काला धुआं उठते देखा जा रहा है। यह हमले तब हुए हैं, जब ईरान और अमेरिका के बीच चल रही परमाणु वार्ता में कोई प्रगति नहीं हुई है। अमेरिका चाहता है कि ईरान परमाणु हथियार हासिल न करे और वह यूरेनियम संवर्धन करना बंद कर दे। मगर ईरान शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए परमाणु संपन्न देश होना चाहता है। वह यूरेनियम संवर्धन छोड़ने के लिए तैयार नहीं है। यही कारण ईरान पर दोबारा हमले की वजह बना।