Awaaz24x7-government

तमिनलाडु भगदड़ः मंजर देख सहम उठा हर कोई! जान बचाने झोपड़ी में घुसे लोग, बढ़ाई गई एक्टर विजय के घर की सुरक्षा! जानें क्या रही भयावह हादसे की वजह?

Tamil Nadu stampede: The scene terrified everyone! People fled their huts to save their lives, and security was beefed up at actor Vijay's home! What caused the horrific accident?

नई दिल्ली। तमिलनाडु में अभिनेता थलपति विजय की सार्वजनिक रैली में शनिवार को मची भगदड़ में अबतक 39 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों में 12 पुरुष, 16 महिलाएं और 10 भी बच्चे शामिल हैं। इसकी जानकारी राज्य पुलिस महानिदेशक जी वेंकटरामन ने रविवार सुबह दी है। दरअसल शनिवार को विजय की रैली के लिए आयोजकों ने 10,000 लोगों के आने का अनुमान लगाया था, लेकिन वास्तविक संख्या करीब 27,000 तक पहुंच गई। पुलिस का कहना है कि उनके पास अधिकतम 20,000 लोगों के आने का अनुमान था और उसी हिसाब से सुरक्षा इंतज़ाम किए गए थे। भीषण गर्मी और लंबे इंतजार के दौरान भोजन और पानी की पर्याप्त व्यवस्था न होने से भीड़ अधीर हो गई।

डीजीपी ने बताया कि विजय की पार्टी टीवीके के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर यह घोषणा कर दी गई थी कि वो दोपहर 12 बजे पहुंचेंगे, जबकि वास्तविक कार्यक्रम शाम 3 बजे से रात 10 बजे तक तय था। इससे लोग सुबह 11 बजे से ही बड़ी संख्या में आने लगे। विजय हालांकि कार्यक्रम स्थल पर रात 7ः40 बजे पहुंचे। इस बीच लोग घंटों तक बिना पर्याप्त सुविधा के धूप में खड़े रहे। इस हादसे के कई वीडियो सामने आए हैं, एक वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि भगदड़ के बाद लोग किस तरह अपनी जान बचाने का प्रयास करते नजर आए। लोग घटनास्थल पर बनी एक झोपड़ी में घुस गए। जब उसमें भी भीड़ बढ़ने लगी तो लोग झोपड़ी का छप्पर फाड़कर निकलने की कोशिश करते नजर आए, जबकि एक वीडियो में महिलाएं भगदड़ के बाद करुण क्रंदन करती हुई दिख रही हैं। इस बीच चेन्नई में एक्टर विजय के घर के बाहर पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है।