सनसनीखेजः रुद्रपुर के भूरारानी में दिनदहाड़े महिला की हत्या! पति पर लगा आरोप, पड़ोसी ने बताई हैरान करने वाली वजह?

Sensational: A woman was murdered in broad daylight in Bhurani, Rudrapur! Her husband was accused, and a neighbor revealed the shocking reason.

रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर जिला मुख्यालय रुद्रपुर में आज बुधवार को एक सनसनीखेज वारदात हुई। यहां भूरारानी कॉलोनी में दिनदाहाड़े एक महिला की हत्या कर दी गयी। हत्या का आरोप उसके पति पर ही लगा है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। खबरों के मुताबिक आरोपी ने पांच साल पहले प्रेम विवाह किया था। आज किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी पति ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद आरोपी घर से फरार हो गया। जब मृतका का मुंहबोला भाई अंकित दिवाकर घर पर पहुंचा तो मृतका मधु को फर्श पर देखकर उसके होश उड़ गए। इसके बाद अंकित ने पहले पुलिस और फिर अनिल को फोन किया। अंकित के मुताबिक मधु संस्कारवान थी। उसका एक भाई पुलिस विभाग में तैनात है। जबकि उसका पति अनिल लंबे समय तक बेरोजगार था। दो महीने से ही वह काम पर जा रहा था। पत्नी खुद कंपनी में जॉब कर पति को पाल रही थी। छह महीने से दोनों के बीच अक्सर मारपीट हो रही थी। जिसका कारण था अनिल का किसी दूसरी महिला से फोन पर बात करना। मधु को यह बात बिल्कुल पसंद नहीं थी क्योंकि उसने प्यार के बाद अनिल से लव मैरिज शादी की थी।