दुखदः मशहूर एक्टर विकास सेठी का निधन! सोते-सोते दुनिया को कह गए अलविदा, कसौटी जिंदगी की जैसे कई पॉपुलर शोज में किया था किया
नई दिल्ली। कसौटी जिंदगी की और क्योंकि सास भी कभी बहू थी फेम एक्टर विकास सेठी के निधन की खबर सामने आई है। उन्होंने 48 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन की खबर से टेलीविजन फैंस में दुख की लहर दौड़ पड़ी। बताया जा रहा है कि विकास सो रहे थे। रविवार सुबह जब वह नहीं उठे तो उनकी वाइफ उन्हें आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। खबरों की मानें तो विकास पिछले कुछ समय से आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे। उन्हें काफी समय से कोई काम नहीं मिल रहा था। वो इंडस्ट्री के कई दोस्तों के संपर्क में भी नहीं थे। टेलीविजन शो के अलावा विकास ने करण जौहर की फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ में रॉबी का किरदार भी निभाया था। उन्हें फिल्म में काफी पसंद भी किया गया था। विकास सेठी 90 के दशक के मशहूर एक्टर्स में से एक रहे हैं। उन्होंने कहीं तो होगा, ससुराल सिमर का, गुस्ताख दिल और शरारत जैसे कई पॉपुलर शोज में काम किया था। वो जब भी किसी शो में नजर आए, अपने किलर लुक्स और दमदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया।