रुद्रपुर ब्रेकिंगः सड़क हादसे में घायल अभिषेक वाल्मीकि की मौत! ऋषिकेश एम्स ले जाते समय थमी सांसें, शहर में अलर्ट

Rudrapur Breaking: Abhishek Valmiki, injured in a road accident, has died! He passed away while being taken to AIIMS Rishikesh; an alert has been issued in the city.

रुद्रपुर। रुद्रपुर में काशीपुर फ्लाईओवर के पास स्कॉर्पियो की टक्कर से घायल स्कूटी सवार अभिषेक वाल्मीकि जिंदगी की जंग हार गए। बताया जाता है कि पिछले कई दिनों से बरेली के राममूर्ति अस्पताल में भर्ती अभिषेक वाल्मीकि को आज गुरूवार को ऋषिकेश एम्स ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में उनकी हालत बिगड़ गई और ऋषिकेश एम्स पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गयी। बता दें कि पिछले दिनों इस मामले को लेकर शहर में खासा तनाव देखने को मिला था। हादसे के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर वाल्मीकि समाज सड़कों पर उतरा था। इस दौरान निगम से लेकर कोतवाली तक खासा हंगामा देखने को मिला और सड़क जाम जैसी स्थिति बन गयी थी। लोगों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी भाजपा नेता के भाई सन्नी चुघ को गिरफ्तार कर लिया था। हांलाकि लोगों का आरोप था कि हादसे के बाद मुख्य आरोपी सन्नी चुघ व उसके भाई भाजपा नेता पारस चुघ ने अभिषेक और उसके साथी के साथ मारपीट की थी, जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ गयी। लोगों ने भाजपा नेता और उसके भाई की गिरफ्तारी की मांग की और पूरा वाल्मीकि समाज सड़कों पर उतर आया। बाद में पुलिस ने मुख्य आरोपी सन्नी चुघ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जिसके बाद लोगों का आक्रोश थमा। इधर अभिषेक वाल्मीकि पिछले कई दिनों से बरेली के राममूर्ति अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे थे, लेकिन आज ऋषिकेश एम्स ले जाते समय उनकी मौत हो गयी। अभिषेक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।