कार्यकारी मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने देखी The Kashmir Files, करी फ़िल्म की तारीफ
उत्तराखंड के कार्यकारी मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने सोमवार को एक देर रात के शो में परिवार संग, फ़िल्म The Kashmir Files देखी।
ट्विटर पर ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा,"आज देहरादून स्थित सिनेमा हॉल में श्री @vivekagnihotri जी द्वारा निर्देशित, कश्मीरी हिन्दुओं पर हुए अत्याचार पर बनी फिल्म "द कश्मीर फाइल्स" देखने का अवसर प्राप्त हुआ।
आम जनमानस पर हुए अत्याचार की पराकाष्ठा को जीवंत कर देने वाली यह फिल्म नई पीढ़ी को इतिहास से रूबरू कराती है।"
बता दें कि इससे पहले ही कार्यकारी मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने यह घोषणा करी थी की फिल्म The Kashmir Files को प्रदेश में टैक्स फ्री कर दिया जाएगा। उन्होंने इस फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री से बात कर उन्हें इस फिल्म के बढ़िया निर्देशन की बधाई भी दी थी।