Oct 11, 2026 Login
Awaaz24x7-government

बड़ी खबर! PM Modi करेंगे मुख्यमंत्री शपथग्रहण समोराह में शिरकत, जानिए और किन-किन बड़े नामों के आने की है संभावना

PM Modi will attend the Chief Minister's swearing-in ceremony, know and which big names are likely to come

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोरों शोरों से चल रही है लेकिन अभी भी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उत्तराखंड में भाजपा का मुख्यमंत्री चेहरा आखिर कौन होगा। भाजपा के अनुसार यह जल्द साफ हो जाएगा कि उत्तराखंड में उसका चेहरा कौन होने वाला है।

 

देहरादून स्थित पार्टी कार्यालय में आज प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बताया की प्रदेश में भव्य शपथ ग्रहण समारोह होगा और इस शपथ ग्रहण समारोह में देश के प्रधानमंत्री Narendra Modi भी शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया की इस बात की पूरी संभावना है कि गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शपथ ग्रहण समारोह में आएंगे।