दिल्ली से देहरादून के लिए रवाना हुए पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह और मीनाक्षी लेखी
उत्तराखंड से आज मुख्य खबर यह है कि पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह और मीनाक्षी लेखी देहरादून में भाजपा प्रदेश प्रभारी बैठक के लिए रवाना हो गए हैं। उनका स्वागत करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और संगठन के महासचिव अजय कुमार जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुचेंगे। शाम साढ़े चार से साढ़े पांच बजे के बीच पर्यवेक्षक भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे।
आपको बता दें कि बीजेपी विधायक दल की आज हुई बैठक में न सिर्फ 47 विधायकों को बुलाया गया, बल्कि सात सांसदों को भी बुलाया गया, जिनमें से पांच लोकसभा और राज्यसभा सदस्य हैं।