नैनीताल: साह चौधरी समाज ने पीढ़ी से पीढ़ी तक सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित!

सरोवर नगरी नैनीताल के मल्लीताल स्थित गोवर्धन हॉल में आज साह चौधरी समाज द्वारा "पीढ़ी से पीढ़ी तक सम्मान समारोह 2024" का आयोजन किया,जिसने समाज सुधार में योगदान देने वाले वृद्धों,विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लोगों,मेधावी विद्यार्थियों,और उल्लेखनीय कार्य करने वाले साह चौधरी समाज के लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि और साह चौधरी समाज की अध्यक्षता करने वाले कुर्मांचल बैंक के पूर्व क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव कुमार साह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। साह चौधरी समाज के अध्यक्ष सुरेश लाल साह और सचिव सुरेंद्र चंद्र चौधरी ने विशिष्ट अतिथियों का स्वागत बैज लगाकर किया।
समाज ने सबसे पहले बुजुर्गो को महत्व देते हुए नैनीताल निवासी जगदीश प्रसाद साह,अंबिका प्रसाद साह,पद्मा साह,जगदीश लाल साह,हरी प्रिया साह,महेश चंद्र साह,देवीलाल साह,निर्मला साह,बसंती साह,हल्द्वानी निवासी हरीश चंद्र साह,आनंदी चौधरी,इत्यादि को सम्मानस्वरूप एपन प्रदान की। इसके बाद समाज द्वारा समाज की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए दिवंगत नवीन चंद्र साह,और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने वाले नैनीताल के जाने माने फोटोग्राफर दिवंगत अमित साह को मरणोपरांत विशेष सम्मान से नवाजा।
कार्यक्रम में नैनीताल के युवा फोटोग्राफर उदित साह को युवा उत्कृष्टता सम्मान 2024 से सम्मानित किया गया। उदित साह एनजीओ भारत सरकार कौशल विकास और उद्यमिशीलता मंत्रालय के पूर्व इंस्ट्रक्टर और वीडियोग्राफर रह चुके हैं,उदित साह ने प्रोजेक्ट हैड के तौर पर जल शक्ति मंत्रालय के उत्तराखंड वाटर रिसोर्सेज के रिक्तीकरण पर वीडियो बनाई है। उन्होंने हाल ही में इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के लिए भी फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की है। उत्तराखंड सरकार द्वारा G 20 रामनगर की वीडियोग्राफी को मुख्यमंत्री और तत्कालीन जिलाधिकारी द्वारा भी सराहा गया। उनकी वीडियोग्राफी भारत सरकार,उत्तराखंड टूरिज्म , डीडी नेशनल,टाइम्स ऑफ इंडिया ट्रैवल में भी फीचर हो चुकी है। उदित की नैनीताल की एक वीडियो पर 2 करोड़ 60 लाख से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं। उदित को फोटोग्राफी के क्षेत्र में भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट जनरल अमित शर्मा और इंडिया टुडे के संदीप उन्नीथन द्वारा इंडिया इंटरनेशनल सेंटर दिल्ली में सम्मानित किया जा चुका है। इस वर्ष लोकसभा चुनाव के दौरान भारत निर्वांचन आयोग द्वारा उदित की वोट करेगा नैनीताल की वीडियो की सराहना करते हुए आयोग ने उदित को प्रशस्ति पत्र दिया और उनकी वीडियो को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर भी अपलोड किया है। इसके अलावा उन्होंने समाज कल्याण विभाग के नशा मुक्ति अभियान भारत सरकार के लिए भी वीडियोग्राफी की है,जो विभाग के आधिकारिक वेबसाइट पर पोस्ट की गई थी। उदित श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स दिल्ली द्वारा आयोजित फोटोग्राफी कंप्टीशन में फर्स्ट प्राइज जीत चुके हैं।इसके अलावा भी उन्होंने तमाम अवार्डस जीते है और भारत सरकार,उत्तराखंड सरकार द्वारा उनकी बनाई वीडियो को कई बार सराहा जा चुका है।
आयोजकों ने दसवीं और 12वीं में अच्छे नंबर प्राप्त करने के लिए वैष्णवी साह, अस्मिता साह, तेजस साह, अश्लेषा साह, यशस्वी साह, आस्था साह, मान्यता साह, शांभवी साह, उत्कर्ष साह, प्रियांशी साह, श्रेयस साह, शौर्य साह गंगोला को पुरुष्कार दिया।
इसके साथ ही आयोजकों ने पत्रकारिता के क्षेत्र में अंजू साह जगाती,अंतराष्ट्रीय बॉक्सिंग कोच अभिषेक साह, फिल्म मेकिंग में दिवा साह,साहसिक खेल युवा उत्कृष्टता के लिए श्रीनेक साह को सम्मानित किया गया।
तल्लीताल निवासी 75 वर्षीय स्व.लता साह को भी मरणोपरांत सम्मानित किया गया ,उन्होंने अपना देहदान मैडिकल कॉलेज हल्द्वानी को किया था, उन्होंने मृत्यु से पूर्व सभी लोगों से स्वास्थ्य के क्षेत्र में मेडिकल रिसर्च के लिए देहदान करने के लिए प्रेरित भी किया था।
कार्यक्रम में समाज के आलोक साह, वेद साह, शरद साह, घनश्याम लाल साह, मयंक साह, हर्ष साह, मंनोज साह, सुरेश लाल साह, अखिल साह, मोहन लाल साह, भारती साह, शोभा साह, किशन लाल साह, शैलेन्द्र साह, दीपा चौधरी, डा.किरन साह, प्रेमा साह आदि मौजूद रहे।