नैनीतालः नंदा देवी महोत्सव की तैयारियां! श्री राम सेवक सभा में हुई बड़ी बैठक, अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

Nainital: Preparations for Nanda Devi Festival! A big meeting was held in Shri Ram Sevak Sabha, important issues were discussed

नैनीताल। नंदा देवी महोत्सव को लेकर आज श्री राम सेवक सभा में एक बड़ी बैठक आयोजित हुई। बैठक में उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन की उपाध्यक्ष विमल चौधरी तथा होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष को सामाजिक कार्यों हेतु सम्मानित किया गया। इस दौरान विधायक सरिता आर्य ने कहा कि  महोत्सव में मातृ शक्ति का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। वहीं पालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल ने कहा कि इस वर्ष सफाई का विशेष ध्यान रखा जाएगा तथा सभी दुकान वालों को कूड़ा एकत्र करने के लिए कट्टे दिए जाएंगे। बैठक में जीत सिंह आनंद, बहादुर सिंह बिष्ट, अमरजीत सिंह, जगदीश लोहनी, यशपाल रावत, विमल चौधरी, दिग्विजय सिंह, शैलेन्द्र मेलकानी, मंजू बिष्ट, जगदीश लोहनी, प्रदीप जेठी, मनमोहन सिंह ने भी विचार रखे। अध्यक्षता मनोज साह तथा संचालन जगदीश बावड़ी, प्रोफेसर ललित तिवारी ने किया। बैठक में यह भी तय हुआ कि सफाई के साथ प्रसाद वितरण की विशेष व्यवस्था रहेगी। विधायक सरिता आर्य ने कहा कि महोत्सव मंे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शिरकत करेंगे। इस दौरान विमल चौधरी, बिमल साह, राजेंद्र बिष्ट, केदार सिंह राठौर, खुशहाल सिंह कार्की, एडवोकेट मनोज साह, ललित साह, देवेंद्र लाल साह, राजेंद्र लाल साह, दिनेश भट्ट, हरीश राणा, डॉ. मनोज बिष्ट, मोहित लाल साह, धर्मेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।