Awaaz24x7-government

नैनीतालः नैनीझील के लिए वरदान साबित हुई मानसूनी बारिश! 11 फीट से ऊपर पहुंचा जलस्तर, सिंचाई विभाग ने खोले निकासी गेट

Nainital: Monsoon rain proved to be a boon for Naini Lake! Water level reached above 11 feet, irrigation department opened the drainage gates

नैनीताल। नैनीताल के बीचोंबीच स्थित नैनी झील को सरोवर नगरी का दिल कहा जाता है। मीठे पानी की ये झील इतनी लोकप्रिय है कि साल भर यहां पर्यटकों का तांता लगा रहता है। पिछले कुछ सालों में नैनी झील का गिरता जलस्तर चिंता का कारण बना हुआ था। इस बार मानसून की बारिश ने नैनी झील को लबालब भर दिया है। नैनीताल समेत पहाड़ों में हो रही बारिश लोगों के लिए आफत बनी हुई है, लेकिन ये बारिश नैनी झील के लिए वरदान साबित हुई है। अगस्त माह में नैनी झील का जलस्तर 11 फीट से ऊपर पहुंच गया है। इससे लबालब भरी नैनीताल झील बेहद सुंदर और आकर्षक दिख रही। नैनीताल में हो रही मूसलाधार वर्षा के चलते नालों और प्राकृतिक जल स्रोतों से भारी मात्रा में पानी नैनी झील में पहुंच रहा है। जिससे झील का जलस्तर 10.2 फीट पहुंच गया है। सुरक्षा की दृष्टि से सिंचाई विभाग ने झील के दोनों निकासी गेटों को चार-चार इंच खोल दिया है। बीते दिनों नगर में मूसलाधार बारिश होने से झील का जलस्तर बढ़ गया है। सुरक्षा की दृष्टि से सिंचाई विभाग ने सुबह आपदा नियंत्रण कक्ष को झील के निकासी गेट खोलने की सूचना दी। जिसके बाद विभाग की ओर से दोनों गेट से दो इंच पानी की निकासी कर दी। सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता डीडी सती ने बताया कि सोमवार को झील का जलस्तर 10.2 फीट पहुंचने पर झील के निकासी गेट दो-दो इंच खोले गए थे। लगातार वर्षा से जलस्तर में बढ़ोतरी होने पर शाम को दोनों गेटों से निकासी बढ़ाकर चार-चार इंच कर दी गई। बताया कि फिलहाल दोनों गेटों से चार-चार इंच पानी की निकासी की जा रही है। बताया कि झील का जलस्तर 10 फीट आने तक पानी की निकासी की जाएगी। नैनीताल में बीते वर्ष बरसात के चलते 27 जुलाई को ही झील का जल स्तर 10 फीट पहुंचने पर झील से पानी की निकासी की गई थी। लेकिन इस वर्ष में झील का जल स्तर 10 फीट के पार पहुंचा है।