नैनीतालः छात्र संघ चुनाव सम्पन्न! डीएसबी परिसर में 29 व 30 सितम्बर को अवकाश घोषित, जानें किसे कितने मिले मत और कौन रहा विजयी?

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय डीएसबी परिसर नैनीताल में छात्र संघ चुनाव-2025 की मतदान एवं मतगणना प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न होने पर परंपरा के अनुसार निदेशक एवं नव निर्वाचित अध्यक्ष करण सती द्वारा 29 व 30 सितम्बर 2025 को परिसर में अवकाश घोषित किया गया है। छात्र संघ चुनाव के सफलतापूर्वक सम्पन्न होने पर निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. संजय पंत तथा चुनाव अधिकारी प्रो. अमित जोशी ने सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया में सहयोग देने वाले सभी छात्रों, शिक्षकगण, कर्मचारीगण एवं विश्वविद्यालय परिवार को धन्यवाद दिया। साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन का भी सहयोग के लिए विशेष आभार जताया।
किसे कितने मिले मत और कौन रहा विजयी?
अध्यक्ष पद
• करण सती – 1466 मत
• तनिष्क मेहरा – 1217 मत
• NOTA – 07 मत
• अवैध – 14 मत
विजेता – करण सती
उपाध्यक्ष (छात्रा) पद
• तनिषा जोशी – 1748 मत
• प्राची नेगी – 717 मत
• NOTA – 186 मत
• अवैध – 53 मत
विजेता – तनिषा जोशी
उपाध्यक्ष पद
• दिनेश चन्द्र – 2061 मत
• शशांक सिंह भंडारी – 415 मत
• NOTA – 174 मत
अवैध मत-54
विजेता – दिनेश चन्द्र
संयुक्त सचिव पद
• जय वर्धन चन्द्र – 1290 मत
• नितांत – 1149 मत
• NOTA – 197 मत
• अवैध – 68 मत
विजेता – जय वर्धन चन्द्र
सांस्कृतिक सचिव पद
• भावेश विश्वकर्मा – 1522 मत
• सत्याम सिंह – 1009 मत
• NOTA – 121 मत
• अवैध – 52 मत
विजेता – भावेश विश्वकर्मा
कला संकाय प्रतिनिधि पद
• करण कुमार – 1301 मत
• दीपांशु अधिकारी – 1134 मत
• NOTA – 207 मत
• अवैध – 62 मत
विजेता – करण कुमार
निर्विरोध निर्वाचन
सचिव- आयुष आर्य
कोषाध्यक्ष- शिवेश कुमार
विश्वविद्यालय प्रतिनिधि- आशीष कबड़वाल
विज्ञान संकाय प्रतिनिधि- वेदांत पांडेय
विधि संकाय प्रतिनिधि- याशिका करगेती
जैवविज्ञान संकाय– अतुल रावत