बिग ब्रेकिंग: तमिलनाडु में एक्टर विजय की रैली में भगदड़! 31 लोगों की मौत की खबर, हालात भयावह

नई दिल्ली। तमिलनाडु से एक बड़ी खबर सामने आई है, यहां करूर जिले में एक्टर विजय की रैली में भगदड़ मचने से 31 लोगों की मौत होने की खबर है। बताया जाता है कि तमिलगा वेट्री कषगम के नेता और एक्टर विजय ने इस रैली का आयोजन किया था। रैली के दौरान अचानक भगदड़ मच गई।
हताहत होनेवालों में महिलाओं और बच्चे भी शामिल हैं। करूर जिला अस्पताल में सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है। घटना पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने दुख जताया है। इस बीच मुख्यमंत्री एमके स्टालिन हालात का जायजा लेने के लिए करूर पहुंच चुके हैं। उन्होंने करूर के अस्पतालों को तैयार रहने का आदेश दिया है।
खबरों के मुताबिक खबर के मुताबिक आज नमक्कल जिले में हुई प्रचार सभा में जहां भारी भीड़ थी, वहीं करूर जिले में शाम 7 बजे हुई प्रचार सभा में बड़ी संख्या में टीवीके कार्यकर्ता भी एकत्रित हुए। बताया जा रहा है कि रैली में अचानक अफरा-तफरी मच गई। भारी भीड़ के दबाव के कारण भगदड़ जैसी स्थिति बन गई, जिसमें कई कार्यकर्ता घायल हो गए और बेहोश होकर गिर पड़े। इन्हें एंबुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
सूत्रों के मुताबिक, दो बच्चों समेत लगभग 10 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल अस्पतालों में अफरा-तफरी मची हुई है और घायलों का इलाज जारी है। इधर भगदड़ के बाद मुख्यमंत्री एमके स्टालिन अधिकारियों के साथ बैठक के लिए सचिवालय पहुंचे हैं।