नैनीताल: उत्तराखंड हाईकोर्ट के आदेशों के बाद आज हुए रेडक्रॉस सोसायटी के चुनाव, एसडीएम की देखरेख में हुई चुनावी प्रक्रिया
उच्च न्यायालय के आदेशों के बाद आज नैनीताल के शैले हाल में उपजिलाधिकारी की देखरेख में रेडक्रास सोसायटी चुनाव प्रकिया सम्पन्न कराए गए।उपजिलाधिकारी प्रतीक जैन ने बताया कि रेडक्रॉस समिति के 1128 लाइफ टाइम मेम्बरों के 20 लोगो ने सुबह अपना नामांकन कराया है, जिसमे से 10 लोगों को रेडक्रॉस संस्था के लोग वोट करगें,जिनमे से 10 लोग जिन्हें सर्वाधिक वोट मिलेंगे उन्हें विजयी घोषित किया जाएगा। उन्होंने बताया अभी तक शान्ति पूर्ण ढंग से मतदान चल रहा मतदान प्रकिया पूरी होने के पश्चात देर शाम परिमाण आने की उम्मीद है। चुने हुए 10 मेम्बर नैनीताल जनपद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, उपसचिव का चुनाव करेगे।
आपको बता दे पिछले 3 वर्षों से रेडक्रॉस समिति के चुनाव नही हो पाए थे, जिसको लेकर उच्च न्यायालय में चुनाव कराने को लेकर याचिका दाखिल की गई थी।


