माँ मेरे बाप कौन है, उत्तराखंड के द्वाराहाट में दिखे हैरान करने वाले पोस्टर
उत्तराखंड के द्वाराहाट विधानसभा से एक परेशान कर देने वाली खबर आ रही है। एक वायरल फोटो के मुताबिक द्वाराहाट की दीवारों में रातों-रात कई पोस्टर चिपका दिए गए जिसे देखकर इलाके वाले लोग हैरत में पड़ गए।
क्या है मामला?
पोस्टर में किसी ने एक नवजात शिशु को गोदी में ले रखा है और उस पर लिखा हुआ है कि मां मेरे पिता कौन है? साथ ही नीचे लिखा है ऐसे में कैसे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ?
यह पोस्टर रातों-रात किसने लगाए और किस उद्देश्य से लगाए यहां तो कोई नहीं जानता लेकिन इससे इनकार नहीं किया जा सकता कि यह विपक्षी पार्टियों का भाजपा सरकार को घेरने का एक तरीका है।
चुनावों में कुछ ना कुछ होता रहता है लेकिन क्षेत्रीय लोगों का मानना है ऐसा पोस्टर क्षेत्र में लगाना यहां अति दुर्लभ घटना है।