Oct 12, 2026 Login
Awaaz24x7-government

Kejriwal Uttarakhand Rally| अरविंद केजरीवाल ने किए उत्तराखंड के सैन्य जवानों से वादे

Kejriwal Uttrakhand Rally| Arvind Kejriwal promises big to UK soldiers

 

Arvind Kejriwal in Uttarakhand| सोमवार को दिल्ली मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी की उत्तराखंड के देहरादून में चुनावी सभा थी।

 

देहरादून के परेड ग्राउंड से बोलते हुए अरविंद केजरीवाल ने सबसे पहले तो उत्तराखंड के सैनिक कल्चर की जमकर तारीफ करी और प्रशंसा करें कि यहां के लोग सबसे ज्यादा देश की फौज में भर्ती होते हैं। वह बोले की कर्नल कोठियाल ने उन्हें बताया कि उत्तराखंड के हर एक परिवार में या तो कोई रिश्तेदार या परिवार सदस्य सेना अफसर है। उन्होंने बताया कि कैसे पहले दिल्ली में जब कोई पुलिस बल का सिपाही शहीद हो जाता था तो उसके परिवार को दिल्ली सरकार की तरफ से सिर्फ एक सिलाई मशीन दी जाती थी लेकिन उनके आने के बाद यह बदला, अब जब भी कोई दिल्ली का पुलिस वाला, सैन्य या फिर पैरामिलिटरी जवान अगर ड्यूटी के दौरान शहीद हो जाता है तो उसके परिवार को एक करोड़ सहायता राशि प्रदान की जाती है। अरविंद केजरीवाल ने यह ऐलान किया कि अगर उत्तराखंड में भी आम आदमी पार्टी की सरकार आती है तो फिर राज्य में भी यही होगा। दिल्ली मुख्यमंत्री ने इस मौके पर भीमराव अंबेडकर की भी तारीफ करी और बताया कि कैसे अंबेडकर ने इतने संघर्षों से अपना जीवन बिताया और वह अंबेडकर के भारत को सर्वशिक्षित करने के 1 सपने को पूरा करना चाहते हैं। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के सरकारी स्कूलों की तारीफ करते हुए भाजपा और कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उन्होंने जानबूझकर इतने सालों से लोगों को शिक्षित नहीं करा ताकि उनका वोट बैंक कम ना हो जाए। बेरोजगारी के मुद्दे पर भी राज्य की भाजपा सरकार पर अरविंद केजरीवाल ने हमला बोला और कहा कि आप सरकार में जब तक युवाओं को रोजगार नहीं मिलेगा तब तक खर्चा चलाने के लिए सरकार उन्हें बेरोजगारी भत्ता देगी।