Oct 12, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड में युवाओं के लिए खुशखबरी, पुलिस विभाग में निकली बंपर भर्तियां

Job vacancies in Uttarakhand Police

 


 

उत्तराखण्ड पुलिस विभाग में 1521 पदों पर भर्ती की विज्ञप्ति जारी हुई है। उत्तराखण्ड पुलिस विभाग के अन्तर्गत आरक्षी संवर्ग के जनपदीय पुलिस (पुरुष) के रिक्त 785 पदों पीएसी/आईआरबी (पुरुष) के 291 पदों तथा फायरमैन (पुरुष/ महिला) के 445 पदों अर्थात कुल 1521 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती हेतु उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा विज्ञप्ति जारी कर दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर दिनांक 03-01-2022 से दिनांक 16-02-2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

 

यहां भर्ती एक ऐसे समय पर निकली है जब उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बार-बार यह कहते आ रहे हैं की अब युवाओं के लिए रिक्त पदों पर बम्पर भर्तियां शुरू होंगी।