इजरायल-ईरान युद्धः आईडीएफ का बड़ा दावा! ईरानी सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी और बासिज प्रमुख रजा सुलेमानी हमले में मारे गए

Israel-Iran War: IDF Makes BIG Claim! Iranian Security Chief Ali Larijani and Basij Chief Reza Soleimani Killed in Attack

नई दिल्ली। इजरायली सेना ने आज मंगलवार को एक बड़ा दावा किया है। इजरायली सेना के मुताबिक ईरान की बासिज फोर्स के प्रमुख गुलाम रजा सुलेमानी पिछली रात को किए गये हमले में मारे गये हैं। आईडीएफ ने यह दावा भी किया है कि ईरानी सिक्योरिटी काउंसिल के प्रमुख अली लारिजानी भी बीती रात किए गये एक अन्य हमले में मारे गये। ईरान सरकार ने अभी तक सुलेमानी और लारिजानी की मृत्यु की पुष्टि नहीं की है। इजरायल के रक्षा मंत्री काट्ज ने दावा किया कि ईरान के शीर्ष अधिकारी अली लारीजानी कल रात ईरान में हुए एक इजरायली हवाई हमले में मारे गए। आईडीएफ ने ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव लारीजानी को निशाना बनाने की पुष्टि की। इस बीच आईडीएफ ने कहा कि एक अलग हमले में बासिज अर्धसैनिक बल के कमांडर गुलामरेजा सोलेमानी मारे गए। इधर चीन ने मंगलवार को कहा कि वह ईरान, जॉर्डन, लेबनान और इराक को आपातकालीन मानवीय सहायता प्रदान करेगा, जिसका उद्देश्य पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण उत्पन्न मानवीय संकट को कम करना है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने कहा कि लड़ाई के कारण भारी संख्या में नागरिक हताहत हुए हैं, लेबनान में लगभग 8 लाख लोग विस्थापित हुए हैं और पूरे क्षेत्र में लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। चीन ने हाल ही में एक ईरानी स्कूल पर हुए बम हमले के बाद 2 लाख डॉलर की सहायता दी थी। वहीं अमेरिका और इजरायल के साथ युद्ध में रात भर हुई बमबारी के बाद मंगलवार को ईरान की राजधानी तेहरान में जोरदार विस्फोट हुए। यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो पाया कि लक्ष्य क्या थे, लेकिन विस्फोटों की आवाज तेहरान शहर के केंद्र में सुनी गई और इससे पहले रात भर शहर भर में गरज और बारिश के साथ भारी विस्फोट हुए थे।