हरीश रावत ने किया भाजपा पर हमला, गांधी प्रतिमा के सामने करेंगे प्रदर्शन
आज साल के आखरी दिन में कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में पूर्व उत्तराखंड मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रेस वार्ता करी। वार्ता की शुरुआत करते हुए उन्होंने सबसे पहले यह बताया कि यह साल देश तथा प्रदेश के लिए बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण रहा, कोविड के कारण कई लोगों ने अपने जानें खोई।
बेरोज़गारी पर साधा निशाना
बढ़ती बेरोजगारी पर उत्तराखंड भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए हरीश रावत ने कहा कि साल 2021 में पूरे देश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी दर उत्तराखंड में रही।
दलित उत्पीड़न पर भी उन्होंने कहा कि सितारगंज में हुई घटना शर्मनाक है और कल साल के पहले दिन कांग्रेस पार्टी गांधी प्रतिमा के नीचे बैठकर प्रदर्शन करेगी।
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने यह भी बताया कि प्रदेश में तकरीबन 45 चुनाव प्रत्याशियों के नामों पर स्क्रीनिंग कमेटी ने हामी भर दी है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा है की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हल्द्वानी में 2000 करोड रुपए की सौगात लेकर आए लेकिन वह सौगात क्या थी किसी को नहीं पता। साथ ही उन्होंने भाजपा पर हमलावर होते हुए यह भी कहा की भाजपा उन योजनाओं का अनावरण कर रही है जो कॉन्ग्रेस काल में शुरू हुई थी।