ताज़ा अपडेट
[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦
Awaaz 24x7 News
AWAAZ APP• एंड्रॉइड एवं आईओएस

आवाज़ 24x7 डिजिटल न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें

गूगल प्ले स्टोर से इंस्टॉल करें

गुड मार्निंग इंडियाः नेशनल हेराल्ड केस में 16 ठिकानों पर 14 घंटे तक छापेमारी! धमकी के बीच ताइवान पहुंची अमेरिकी स्पीकर पेलोसी, लिंक में पढ़ें उत्‍तराखंड की सियासत में क्यों है हलचल

🕒 Last Updated:2022-08-03 03:00:51
Prefer us on
गुड मार्निंग इंडिया, आवाज 24X7 आज के प्रमुख कार्यक्रमों व बड़ी खबरों के साथ एक बार फिर आपके समक्ष प्रस्तुत है। आईए आज के उन कार्यक्रमों पर नजर डालते हैं जिनपर देश-दुनिया की नजर रहेगी।
गुड मार्निंग इंडियाः नेशनल हेराल्ड केस में 16 ठिकानों पर 14 घंटे तक छापेमारी! धमकी के बीच ताइवान पहुंची अमेरिकी स्पीकर पेलोसी, लिंक में पढ़ें उत्‍तराखंड की सियासत में क्यों है हलचल

गुड मार्निंग इंडियाः नेशनल हेराल्ड केस में 16 ठिकानों पर 14 घंटे तक छापेमारी! धमकी के बीच ताइवान पहुंची अमेरिकी स्पीकर पेलोसी, लिंक में पढ़ें उत्‍तराखंड की सियासत में क्यों है हलचल (सांकेतिक तस्वीर)

⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)

⏱️ 30-Sec Glance
  • गुड मार्निंग इंडिया, आवाज 24X7 आज के प्रमुख कार्यक्रमों व बड़ी खबरों के साथ एक बार फिर आपके समक्ष प्रस्तुत है।
  • आईए आज के उन कार्यक्रमों पर नजर डालते हैं जिनपर देश-दुनिया की नजर रहेगी।
  • आज संस्कृति मंत्रालय लाल किले से संसद तक सांसदों के लिए तिरंगा बाइक रैली ऑर्गेनाइज करेगा।
  • वहीं आज कर्नाटक दौरे पर गए राहुल गांधी पूर्व सीएम सिद्धारमैया के 75वें जन्मदिन समारोह में शामिल होंगे।

गुड मार्निंग इंडिया, आवाज 24X7 आज के प्रमुख कार्यक्रमों व बड़ी खबरों के साथ एक बार फिर आपके समक्ष प्रस्तुत है। आईए आज के उन कार्यक्रमों पर नजर डालते हैं जिनपर देश-दुनिया की नजर रहेगी। आज संस्कृति मंत्रालय लाल किले से संसद तक सांसदों के लिए तिरंगा बाइक रैली ऑर्गेनाइज करेगा। वहीं आज कर्नाटक दौरे पर गए राहुल गांधी पूर्व सीएम सिद्धारमैया के 75वें जन्मदिन समारोह में शामिल होंगे।

बड़ी खबरों की बात करें तो नेशनल हेराल्ड केस में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने मंगलवार को दिल्ली, मुंबई और कोलकाता समेत 16 ठिकानों पर छापे मारे थे। यह कार्रवाई सोनिया और राहुल से पूछताछ के बाद की गई थी।14 घंटे चली छापेमारी के बाद देर रात ईडी के अधिकारियों ने जांच खत्म कर दी।

उधर चीन की लाख धमकियों के बावजूद अमेरिकी स्पीकर नैंसी पेलोसी भारी सुरक्षा के बीच ताइवान दौरे पर हैं। इस बीच चीन नैंसी के दौरे के विरोध में न सिर्फ बयानबाजी कर रहा है, बल्कि अमेरिका को आंख दिखाने की कोशिश भी कर रहा है। चीन ने नैंसी पेलोसी के ताइवान में लैंड करते ही द्वीप को चारों ओर से घेरते हुए युद्धाभ्यास शुरू कर दिया है। हालांकि ताइवान का कहना है कि वह उसकी हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए है।

इधर भारत की लॉन बॉल्स टीम ने कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीत लिया है। गेम्स के 92 साल के इतिहास में भारत पहली बार फाइनल में पहुंचा था। टीम ने साउथ अफ्रीका को हराकर देश को चौथा गोल्ड दिला दिया। भारत का 5वां गोल्ड मेंस टेबल टेनिस में मिला। फाइनल में टीम ने सिंगापुर को 3-1 से हराया। इसके अलावा वेटलिफ्टिंग में 96 किलो वेट कैटेगरी में विकास ठाकुर ने सिल्वर जीता है।

उधर भारत ने तीसरे टी-20 में वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हरा दिया है। इसी के साथ पांच मैचों की टी-20 सीरीज में भारतीय टीम ने 2-1 से बढ़त बना ली है। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 164 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम ने 19 ओवर में तीन विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा 76 रन बनाए।

इधर अमेरिका ने अल कायदा सरगना अल जवाहिरी को ड्रोन अटैक में मार गिराया। वह अफगानिस्तान में तालिबान की सरकार आने के बाद से ही काबुल में रह रहा था। अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA उसे 6 महीने से ट्रैक कर रही थी। पुख्ता जानकारी मिलने पर ड्रोन स्ट्राइक की गई। जवाहिरी को बालकनी में टहलते वक्त निशाना बनाया गया। वह 9/11 अटैक की साजिश में लादेन के साथ शामिल था।

उधर महाराष्ट्र में 54 दिन से जारी सियासी संकट पर सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे गुट की ओर से दाखिल 5 याचिकाओं पर सुनवाई होनी है। सुनवाई से पहले बड़ी बेंच बनाई जा सकती है। दरअसल, पिछले सुनवाई में चीफ जस्टिस एनवी रमना ने इसके संकेत दिए थे।

उत्तराखण्ड की खबरों की बात की जाए तो यहां एक बार फिर राजनीतिक हलचल शुरू हो गई है। सूत्रों की मानें तो केन्द्रीय संगठन पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत को बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकता है। बता दें कि पूर्व सीएम रावत इन दिनों दिल्ली के दौरे पर हैं, इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष सहित संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों से मुलाकात की। उनकी मुलाकातों को देखते हुए सियासी हलकों में चर्चाओं का बाजार गर्म हैं, हांलाकि इसको लेकर अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है, लेकिन माना जा रहा है कि केन्द्रीय संगठन उन्हें कोई जिम्मेदारी सौंप सकता है। 

इधर ऋषिकेश - बदरीनाथ राजमार्ग पर देवप्रयाग के पास सौड़ पानी में सेल्‍फी लेने के दौरान मुरादाबाद की महिला गहरी खाई में गिर गई। ज‍िससे उसकी मौत हो गई। महिला अपने पति के साथ बदरीनाथ यात्रा करने के बाद वापस लौट रही थी। घटना मंगलवार रात लगभग पौने आठ बजे की है। देवप्रयाग पुलिस को सूचना मिली कि सौड़ पानी के पास एक महिला खाई में गिर गई है। एसडीआरएफ और पुलिस की टीम ने खाई में महिला की तलाश की।

आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल

✓

ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।

चैनल फ़ॉलो करें (Follow)→
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
FacebookX (Twitter)

इसी श्रेणी से संबंधित खबरें

आवाज़ विशेष
Good Morning India: रोहतक में खूनी गैंगवार, 4 युवकों की गोली मारकर हत्या! 26/11 मुंबई हमले की बरसी, 18 साल बाद भी ताजा हैं खौफनाक यादें! मिस्र में बड़ा सड़क हादसा, 31 लोगों की मौत! पढ़ें प्रमुख खबरें

Good Morning India: रोहतक में खूनी गैंगवार, 4 युवकों की गोली मारकर हत्या! 26/11 मुंबई हमले की बरसी, 18 साल बाद भी ताजा हैं खौफनाक यादें! मिस्र में बड़ा सड़क हादसा, 31 लोगों की मौत! पढ़ें प्रमुख खबरें

🕒 2026-11-26 03:36:09पढ़ें →
Good Morning India: बिहार के भोजपुर में डबल मर्डर, शादी समारोह में घुसे हथियारबंद बदमाशाें ने मचाया तांडव! मेरठ में हिंदू लड़की को बंधक बनाने पर बड़ा बवाल, आरोपी सलमान फरार! उत्तरकाशी के पवाणी गांव में बड़ा अग्निकाण्ड, एक साथ जले 30 मकान

🕒 2026-11-25 03:35:19पढ़ें →
Good Morning India: नेपाल में फिर आया भूकंप, भूटान और बिहार में भी महसूस हुए झटके! बांग्लादेश में बिगड़ रहे हालात, ढाका में जबरदस्त हिंसा! कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Good Morning India: नेपाल में फिर आया भूकंप, भूटान और बिहार में भी महसूस हुए झटके! बांग्लादेश में बिगड़ रहे हालात, ढाका में जबरदस्त हिंसा! कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

🕒 2026-11-24 03:25:09पढ़ें →
Good Morning India: मुंबई हमले की बरसी पर हैदराबाद को दहलाने की धमकी! रामायण ने बनाया नया रिकॉर्ड, 18वें दिन भी जमकर हुई नोटों की बारिश! अभी और गिरेगा सोने-चांदी का भाव! उर्मिला सनावर बोलीं- अब मैं चंडी बन गई हूं, राक्षसों का अंत तय

🕒 2026-11-23 03:33:19पढ़ें →
Good Morning India: खाटू श्याम से लौट रहे वाहन की ट्रक से टक्कर, नौ की मौत! गुजरात में भीषण रोड एक्सीडेंट, उत्तराखण्ड निवासी आर्मी जवान के परिवार के सात लोगों ने गंवाई जान! 12 राज्यों में बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार

🕒 2026-11-22 03:27:22पढ़ें →