युद्ध का 14वां दिनः ईरान में अबतक 32 लाख से ज्यादा लोग विस्थापित! वैश्विक तेल बाजार में हाहाकार, Axios रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, आत्मसमर्पण करने वाला है ईरान

Day 14 of the war: Over 3.2 million people displaced in Iran! Global oil market in turmoil, Axios report reveals Iran is about to surrender.

नई दिल्ली। ईरान और इजरायल के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है और जंग को आज 14 दिन हो गए हैं। अब इस युद्ध का विस्तार पूरे पश्चिम एशिया में हो चुका है। अमेरिका का केसी-135 एयर-रिफ्यूलिंग विमान इराक में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। ईरान समर्थित इराकी विद्रोही गुट ने दावा किया है कि उन्होंने अमेरिका का यह विमान मार गिराया। वहीं अमेरिका सेना का दावा है कि यह विमान हादसे का शिकार हो गया। इधर युद्ध की वजह से वैश्विक तेल बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है। ब्रेंट क्रूड की कीमत करीब 9 प्रतिशत बढ़कर 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंच गई। संयुक्त राष्ट्र संघ ने इस युद्ध को लेकर चिंता जाहिर करते हुए कहा है कि इजरायली सेना ईरान में भी वैसी ही तबाही ला सकती है जैसी गाजा में देखने को मिली। यूएन ने यह चिंता भी जाहिर की कि युद्ध की बर्बादी लेबनान और दूसरे मिडिल ईस्ट मुल्कों को चपेट में ले सकती है। यूएन ने बताया है कि इस युद्ध की वजह से ईरान में अबतक 32 लाख से ज्यादा लोगों को विस्थापित होना पड़ा है। लेबनान से भी भारी संख्या में लोगों का पलायन हुआ है। वहीं Axios की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि तेहरान आत्मसमर्पण करने वाला है। Axios ने शुक्रवार को G7 देशों के तीन अधिकारियों के हवाले से बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने बुधवार को एक वर्चुअल बैठक में G7 नेताओं से कहा कि ईरान आत्मसमर्पण करने ही वाला है।