Oct 10, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड पुलिस के फेसबुक पेज पर साइबर अपराधियों ने लगाई सेंध! डीपी में लगा दी अश्लील फोटो

Cyber ​​criminals hacked into the Facebook page of Uttarakhand Police! Obscene photo posted in DP

उत्तराखंड में साइबर अपराधी लोगों को साइबर ठगी का शिकार बनाने के साथ ही उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स भी हैक कर रहे हैं। लेकिन इस बार साइबर अपराधियों ने उत्तराखंड पुलिस को ही चुनौती दे डाली साइबर अपराधियों ने उत्तराखंड पुलिस का आधिकारिक फेसबुक पेज हैक कर दिया। पेज हैक करने के बाद पेज की प्रोफाइल फोटो में अश्लील फोटो लगा दी। 

रविवार को साइबर अपराधियों ने उत्तराखंड पुलिस के फेसबुक पेज को निशाना बनाते हुए हैक कर लिया। साथ ही प्रोफाइल फोटो बदलकर अश्लील फोटो लगा दी। पेज हैक होने के तुरंत बाद आम जनता के पेज पर अलग-तरह के कॉमेंट्स आने शुरू हो गए। हालांकि उत्तराखंड पुलिस की सोशल मीडिया टीम ने तुरंत ही कार्रवाई करते हुए पेज से अश्लील फोटो हटाई और पेज को अपडेट किया। अब एसटीएफ और साइबर पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है। जांच के बाद पेज हैक करने वाले साइबर अपराधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। बता दें कि साइबर अपराधी इससे पहले डीजीपी अशोक कुमार के साथ-साथ कई आईएएस अधिकारियों के पेज हैक कर चुके है। हालांकि एसटीएफ की टीम और साइबर पुलिस लगातार साइबर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी कर रही है। लेकिन बावजूद इसके साइबर ठगी और फेसबुक अकाउंट्स को हैक करने की घटना सामने आ रही है। एसटीएफ एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि जिस तरह से उत्तराखंड पुलिस के फेसबुक पेज को हैक किया गया है। इस मामले में साइबर पुलिस जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद साइबर अपराधियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जाएगी।