Covid News| एक बार फिर राज्य में बढ़े कोरोना मामले, हल्द्वानी के कॉलेज में एक साथ आये 93 मामले
Covid News| शुक्रवार को राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक उत्तराखंड में कोरोना मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 347912। वहीं उत्तराखंड मे 331903 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुये तो अभी भी उत्तराखंड में 2022 केस एक्टिव हैं।
कितने आए नए मामले?(New Covid Cases)
आज उत्तराखंड में कोरोना के (814) मामले सामने आये। देहरादून 325,हरिद्वार119,पौड़ी 21, उतरकाशी 10, टिहरी 12,बागेश्वर 10, नैनीताल 233, अलमोड़ा 14, पिथौरागढ़ 11, उधमसिंह नगर 35, रुद्रप्रयाग 06, चंपावत 13,चमोली 05। आज उत्तराखंड में कोरोना से किसी की भी मृत्यु नहीं हुई।
हल्द्वानी के कॉलेज में हुआ कोरोना विस्फोट
नैनीताल जिले के हल्द्वानी में तब सनसनी मच गई जब पता चला कि एक ही कॉलेज से 93 छात्र कोविड-19 पॉजिटिव आए हैं।