Oct 12, 2026 Login
Awaaz24x7-government

कांग्रेस ने भेजा निर्वाचन आयोग को ज्ञापन, Bjp पर लगाया आचार संहिता उल्लंघन का आरोप

Congress gave memorandum to the Election Commission, accusing BJP of violating the code of conduct

Uttarakhand Election| उत्तराखंड कांग्रेस के आज वरिष्ठ नेताओं ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को एक ज्ञापन दीया जिसमें उन्होंने आरोप लगाया की राज्य की भाजपा सरकार ने आचार संहिता का खुलेआम उल्लंघन किया है।


 

ज्ञापन में लिखा था," विभिन्न समाचार माध्यमों से संज्ञान में आया है कि राज्य सरकार द्वारा चुनावों की घोषणा के उपरान्त दिनांक 8 जनवरी एवं 9 जनवरी 2022 को विभिन्न विभागों में बड़ी संख्या में कर्मचारियों एवं अधिकारियों के स्थानान्तण करने के साथ ही विभिन्न संवैधानिक संस्थाओं में बड़े पैमाने पर नियुक्तियां की गई है जो कि आदर्श चुनाव आचार संहिता के प्रावधानों का खुला उलंघन है। आपके संज्ञान में यह भी लाना चाहते हैं कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेशभर के मुख्य मार्गों सहित समस्त पेट्रोल पम्पों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की तस्वीर के साथ राज्य सरकार तथा केन्द्र सरकार की योजनाओं का प्रकाशन किया गया है। चुनाव आचार संहिता के मद्देनजर इन विज्ञापनों को हटाया गया है और न ही पेट्रोल पम्पों पर लगे विज्ञापनों को ढका गया है।

 

उपरोक्त के अलावा राज्य में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत सस्ता गल्ला के माध्यम से वितरित की जाने वाली राशन किटों पर प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की तस्वीर लगा कर वितरित किया जा रहा है जो कि आदर्श चुनाव आचार संहिता का खुला उल्लंघन है।

 

बता दें दिनांक 8 जनवरी 2022 को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव 2022 की तिथियों की घोषणा के साथ ही राज्य में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो चुकी हैं।