सीएम धामी का पुरोला दौरा! उपचिकित्सालय भवन का किया भूमि पूजन,सड़क योजनाओं का किया शिलान्यास

CM Dhami's visit to Purola! Performed Bhoomi Pujan of sub-hospital building, laid the foundation stone of road schemes

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को पुरोला विकासखंड पहुंचे। यहां उन्होंने 43 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले उपचिकित्सालय भवन का भूमि पूजन किया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मौजूदगी में कार्यक्रम संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री के आगमन पर क्षेत्रवासियों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने क्षेत्र में सड़क से संबंधित अन्य विकास योजनाओं का भी शिलान्यास किया। इससे क्षेत्र की स्वास्थ्य और आवागमन व्यवस्था में सुधार की उम्मीद जगी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को उत्तरकाशी जनपद के पुरोला विकासखंड का दौरा किया, जहां उन्होंने क्षेत्रवासियों को 133 करोड़ रुपये की लागत से तैयार की जा रही 20 विकास योजनाओं की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने 43 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित उप-चिकित्सालय भवन का भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों,अधिकारियों और बड़ी संख्या में मौजूद ग्रामीणों की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
मुख्यमंत्री धामी ने स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ-साथ सड़क और अन्य आधारभूत ढांचे से जुड़ी योजनाओं का भी शिलान्यास किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं में व्यापक सुधार होगा और आवागमन भी सुगम बनेगा। मुख्यमंत्री के आगमन पर क्षेत्रवासियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया और विकास की इस नई सौगात के लिए आभार जताया।