ताज़ा अपडेट
[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦
Awaaz 24x7 News

उत्तराखंड में स्वास्थ्य विभाग का अलर्ट: 24 घंटे में स्वाइन फ्लू के 58 नए मामले, कोरोना और डेंगू ने भी बढ़ाई टेंशन

🕒 Last Updated:2026-09-04 20:34:21
Prefer us on
उत्तराखंड में मौसमी बीमारियों के बीच सीजनल इन्फ्लुएंजा (स्वाइन फ्लू) का प्रकोप तेजी से फैल रहा है, जिससे स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है।
उत्तराखंड में स्वास्थ्य विभाग का अलर्ट: 24 घंटे में स्वाइन फ्लू के 58 नए मामले, कोरोना और डेंगू ने भी बढ़ाई टेंशन

उत्तराखंड में स्वास्थ्य विभाग का अलर्ट: 24 घंटे में स्वाइन फ्लू के 58 नए मामले, कोरोना और डेंगू ने भी बढ़ाई टेंशन (सांकेतिक तस्वीर)

⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)

⏱️ 30-Sec Glance
  • उत्तराखंड में मौसमी बीमारियों के बीच सीजनल इन्फ्लुएंजा (स्वाइन फ्लू) का प्रकोप तेजी से फैल रहा है, जिससे स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है।
  • पिछले 24 घंटे के भीतर प्रदेश में स्वाइन फ्लू के रिकॉर्ड 58 नए मामले सामने आए हैं।
  • इनमें से अकेले देहरादून जिले से 38 और अन्य जिलों से 20 मामले दर्ज किए गए हैं।
  • प्रदेश में मौसम बदलने के साथ मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है।

देहरादून। उत्तराखंड में मौसमी बीमारियों के बीच सीजनल इन्फ्लुएंजा (स्वाइन फ्लू) का प्रकोप तेजी से फैल रहा है, जिससे स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। पिछले 24 घंटे के भीतर प्रदेश में स्वाइन फ्लू के रिकॉर्ड 58 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से अकेले देहरादून जिले से 38 और अन्य जिलों से 20 मामले दर्ज किए गए हैं।

प्रदेश में मौसम बदलने के साथ मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। स्वाइन फ्लू के लगातार बढ़ रहे मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में स्वाइन फ्लू के 58 नए मामले सामने आए हैं। इनमें अकेले देहरादून जिले में 38 मरीज मिले हैं, जबकि 20 मामले अन्य जिलों से सामने आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में स्वाइन फ्लू संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 271 हो गई है। इनमें 149 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 120 मरीजों का इलाज अभी जारी है। अब तक दो मरीजों की मौत भी हो चुकी है। स्वाइन फ्लू के साथ कोरोना संक्रमण ने भी स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 39 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग लगातार संदिग्ध मरीजों की जांच कर रहा है, ताकि संक्रमण की समय रहते पहचान कर उपचार शुरू किया जा सके। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक स्वाइन फ्लू का असर सबसे अधिक बच्चों और बुजुर्गों में दिखाई दे रहा है। अब तक सामने आए 271 मरीजों में 1 से 10 साल की उम्र के 45 बच्चे शामिल हैं। वहीं 61 से 90 वर्ष की आयु के 86 बुजुर्ग भी स्वाइन फ्लू की चपेट में आ चुके हैं। लिंग के आधार पर आंकड़े देखें तो महिलाओं की तुलना में पुरुष मरीजों की संख्या अधिक है। कुल संक्रमितों में 143 पुरुष और 128 महिलाएं शामिल हैं। उम्र के हिसाब से 11 से 20 वर्ष के 15, 21 से 30 वर्ष के 30, 31 से 40 वर्ष के 19, 41 से 50 वर्ष के 27 और 51 से 60 वर्ष के 49 मरीज सामने आए हैं। इसके अलावा 61 से 70 वर्ष के 50, 71 से 80 वर्ष के 23 और 81 से 90 वर्ष के 13 लोगों में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। प्रदेश में सर्दी-जुकाम, बुखार और अन्य मौसमी बीमारियों के मामले बढ़ने के कारण स्वास्थ्य विभाग ने जांच का दायरा बढ़ाया है। अब तक स्वाइन फ्लू के 521 सैंपल की जांच की जा चुकी है। इनमें 182 मामले देहरादून से और 89 मामले अन्य जिलों से पॉजिटिव पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से संदिग्ध मरीजों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। सामान्य मौसमी बीमारी और स्वाइन फ्लू के लक्षणों में समानता होने के कारण चिकित्सकों की ओर से जरूरत के मुताबिक जांच कराने पर जोर दिया जा रहा है। कोरोना संक्रमण को लेकर भी स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। अब तक 303 सैंपल लिए जा चुके हैं, जिनमें 39 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें 16 मरीज देहरादून और 23 मरीज अन्य जिलों के हैं। स्वास्थ्य विभाग संक्रमण की स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है। स्वाइन फ्लू और कोरोना के बीच डेंगू के मामले भी सामने आ रहे हैं। प्रदेश में अब तक डेंगू के करीब 24,844 सैंपल लिए गए हैं। इनमें 129 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। देहरादून में 63 और अन्य जिलों में 66 मरीज सामने आए हैं। संक्रमित मरीजों में से 112 स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 17 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। मौसमी बीमारियों के एक साथ बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग के सामने चुनौती बढ़ा दी है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों में स्वाइन फ्लू के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए समय पर जांच और उपचार को अहम माना जा रहा है। विभाग की निगरानी और जांच व्यवस्था के बीच आने वाले दिनों में संक्रमण के आंकड़ों पर नजर बनी रहेगी।
 

आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल

✓

ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।

चैनल फ़ॉलो करें (Follow)→
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
FacebookX (Twitter)

इसी श्रेणी से संबंधित खबरें

'हमारे राम सीधे, तुम्हारे कृष्ण टेढ़े'... धीरेंद्र शास्त्री की इस टिप्पणी पर ऐसा बवाल मचा कि आखिरकार हाथ जोड़कर मांगनी पड़ी माफी!

'हमारे राम सीधे, तुम्हारे कृष्ण टेढ़े'... धीरेंद्र शास्त्री की इस टिप्पणी पर ऐसा बवाल मचा कि आखिरकार हाथ जोड़कर मांगनी पड़ी माफी!

🕒 2026-11-03 11:13:01
अरुणाचल सीमा पर चीनी घुसपैठ के दावों से गरमाई सियासत! कांग्रेस का 40-50 किमी अंदर आने का आरोप, सेना ने वायरल वीडियो को बताया फर्जी और एडिटेड

अरुणाचल सीमा पर चीनी घुसपैठ के दावों से गरमाई सियासत! कांग्रेस का 40-50 किमी अंदर आने का आरोप, सेना ने वायरल वीडियो को बताया फर्जी और एडिटेड

🕒 2026-10-30 13:50:27
चक्रवात 'अर्नब' का तांडव: ओडिशा में 300 गांव जलमग्न, आंध्र में रेल ट्रैक डूबे! मध्य प्रदेश के नौ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

चक्रवात 'अर्नब' का तांडव: ओडिशा में 300 गांव जलमग्न, आंध्र में रेल ट्रैक डूबे! मध्य प्रदेश के नौ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

🕒 2026-10-29 15:53:47
इलाहाबाद हाईकोर्ट में कुर्सी को लेकर भारी बवाल! कोर्ट रूम में तोड़फोड़, सरकारी वकील से मारपीट! चीफ जस्टिस कोर्ट में भी कामकाज ठप

इलाहाबाद हाईकोर्ट में कुर्सी को लेकर भारी बवाल! कोर्ट रूम में तोड़फोड़, सरकारी वकील से मारपीट! चीफ जस्टिस कोर्ट में भी कामकाज ठप

🕒 2026-10-29 14:09:42
कुदरत का कहरः 135 किमी/घंटे की रफ्तार से तट से टकराया चक्रवात 'अर्नब'! आंध्र-ओडिशा में भारी बारिश और तबाही, 3 की मौत

कुदरत का कहरः 135 किमी/घंटे की रफ्तार से तट से टकराया चक्रवात 'अर्नब'! आंध्र-ओडिशा में भारी बारिश और तबाही, 3 की मौत

🕒 2026-10-28 15:16:58