Big Breaking! मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बांटे विभाग, जानिए किस मंत्री को मिला क्या विभाग
उत्तराखंड की आज की सबसे बड़ी खबर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी कैबिनेट मंत्रियों को विभाग बांट दिए हैं। स्वयं मुख्यमंत्री ने ही अपने पास 23 विभाग रखे हैं। यह विभाग हैं:
1मंत्रिपरिषद, 2 कार्मिक एवं अखिल भारतीय सेवाओं का संस्थापना विषयक कार्य, 3 सतर्कता, सुराज, भ्रष्ट्राचार उन्मूलन एवं जनसेवा, 4 सचिवालय प्रशासन, 5 सामान्य प्रशासन , 6 नियोजन 7, राज्य सम्पत्ति, 8 सूचना , 9 गृह कारागार, नागरिक सुरक्षा एवं होमगार्ड एवं अर्द्ध सैनिक कल्याण, 10 राजस्व, 11 औद्योगिक विकास एवं खनन, 12 औद्योगिक विकास, 13 श्रम, 14 सूचना प्रौद्योगिकी, 15 विज्ञान प्रौद्योगिकी, 16 पेयजल,17 ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा,18 आयुष, 19 आबकारी, 20 न्याय, 21पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन, 22 आपदा प्रबन्धन एवं पुनर्वास, 23 नागरिक उड्डयन
मुख्य विभागों की अगर बात करें तो कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को एक बार फिर लोक निर्माण विभाग दिया गया है। पर्यटन विभाग की भी जिम्मेदारी उन्हें दी गई है।
वित्त तथा शहरी विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी प्रेमचंद अग्रवाल को मिली है।
कृषि विभाग की जिम्मेदारी मसूरी विधायक गणेश जोशी को मिली है।
स्वास्थ्य मंत्रालय की बड़ी जिम्मेदारी धन सिंह रावत को मिली है।
वन मंत्रालय की बड़ी जिम्मेदारी सुबोध उनियाल को दी गई है।
खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय की जिम्मेदारी रेखा आर्य को मिली है।
समाज कल्याण एवं अल्पसंख्यक कल्याण चंदन राम दास को मिले हैं।
पशुपालन एवं गन्ना विकास सौरभ बहुगुणा को मिले हैं।