Oct 11, 2026 Login
Awaaz24x7-government

Breaking! Uttarakhand में IFS अधिकारियों के हुए ट्रांसफर

Breaking! Transfer of IFS officers

 

 

उत्तराखंड से IFS के तीन अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। आदेश के अनुसार उप वन संरक्षक दीपक कुमार को हरिद्वार का संभागीय वन अधिकारी नियुक्त किया गया है। 

 

आपको याद दिला दें कि दीपक कुमार पहले लैंसडाउन वन प्रभाग के डीएफओ थे, जब उन्हें तत्कालीन वन मंत्री हरक सिंह रावत से असहमति के बाद वन विभाग को सौंपा गया था।

 

दीपक कुमार ने तब इस मामले में वन विभाग के मुखिया से नाराजगी जताई और उनके तबादले पर सवाल उठाया। 

चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता पूरी होते ही प्रशासन ने उन्हें हरिद्वार वन प्रभाग में स्थानांतरित कर दिया है। वहीं हरिद्वार वन मंडल के डीएफओ आईएफएस धर्म सिंह मीणा को अपर सचिव वन पदोन्नत किया गया है। आपको याद दिला दें कि चुनाव से पहले डीएफओ के रूप में हरिद्वार पहुंचे धर्म सिंह मीणा के खिलाफ संभाग में भारी बवाल हो गया था।

उन पर सभी कर्मचारी एकजुट होकर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए उनके ट्रांसफर की पुरजोर मांग पर अड़े थे। अब धर्म सिंह मीणा का हरिद्वार वन प्रभाग से ट्रांसफर कर दिया गया है।