Oct 04, 2026 Login

ब्रेकिंग: ग्रेड पे नाइंसाफी के खिलाफ पुलिस कर्मियों के परिजन 25 जुलाई को पहुंचेंगे देहरादून रखेंगे अपनी मांगे

Breaking: Relatives of police personnel will reach Dehradun on July 25 to raise demands before the government against grade pay injustice

उत्तराखंड 20 जुलाई 2021: ग्रेड पे के मामले में उत्तराखंड में एक बार फिर बड़े आंदोलन की अलख जल उठी है। राज्य के पुलिस कर्मियों को 4600 ग्रेड पे दिलवाने के लिए 25 जुलाई को सुबह 10 बजे पुलिसकर्मियों के परिजन देहरादून में गांधी पार्क पर कूच करने वाले है इसके लिए सोशल मीडिया पर पोस्टर मेसेज इत्यादि तेज़ी से वायरल होने लगे है । वायरल पोस्टर में लिखा है 25 तारीख रविवार के दिन पुलिस परिवार की तरफ से गांधी पार्क देहरादून में सामूहिक सभा का आयोजन किया जा रहा है जिस पर हमारा 4600 ग्रेड पे पर आदि बिंदुओं पर फोकस रहेगा। परिवार समय का विशेष ध्यान दे समय पर पहुंचने का कष्ट करें। इसके अलावा पोस्टर में ये भी लिखा है कि पुलिस परिवार को किसी भी राजनीतिक पार्टी से न जोड़ा जाए।

आपको बता दें कि पुलिस कर्मियों के प्रोमोशन और ग्रेड पे के मामले में पहले भी बैठके हो चुकी है मंत्रिमंडल की उप समिति द्वारा भी बैठक ली जा चुकी है राज्य के तमाम पुलिसकर्मियों को राज्य सरकार से अब न्याय की उम्मीद है 25 जुलाई के बाद राज्य सरकार क्या निर्णय लेगी ये वक्त बताएगा।

उत्तर प्रदेश के समय में भर्ती हुए सैकड़ों पुलिसकर्मियों को 4600 रुपये का ग्रेड पे दिया जा रहा है। वहीं, उत्तराखंड बनने के बाद भर्ती हुए पुलिसकर्मियों को ग्रेड पे घटाकर 2800 रुपये किया जा रहा है, जो सरकार की दोहरी मानसिकता को दर्शाता है। 20 साल की सेवा पूरी कर चुके कांस्टेबल व हेड कांस्टेबल ग्रेड में कटौती किए जाने पर नाराज हैं। कांस्टेबल व हेड कांस्टेबलों को पहले ग्रेड पे 4600 मिलता था, लेकिन अब इसे कम कर 2800 रुपये कर दिया गया है। कुछ समय पहले पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कांस्टेबलों के साथ बैठक कर 4200 रुपये ग्रेड पे व एक स्टार का प्रस्ताव दिया था। इसका पुलिस कर्मियों ने विरोध किया। इस मामले में मुख्य सचिव की देखरेख में एक कमेटी भी गठित की गयी है ।

अपर पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने बताया कि ग्रेड पे के मामले को लेकर शासन से लगातार वार्ता कर समस्या के समाधान का प्रयास किया जा रहा है। इस पूरे मामले में कॉंग्रेस और अन्य दल 15 अगस्त को आंदोलन करने कि बात कर रहे है वही पुलिसकर्मियों के परिवार वाले 25 जुलाई को देहरादून गांधी पार्क में जाकर अपनी मांगों को रखने वाले है ।

बहरहाल सोशल मीडिया में पुलिसकर्मियों के परिवार वालों ने 25 जुलाई को देहरादून स्थित गांधी पार्क कूच करने का निर्णय ले लिया है अब देखना ये खास होगा कि धामी सरकार पुलिस परिवार के द्वारा उचित ग्रेड पे के लिए रखी गयी मांगों को पूरा कर पाती है या नहीं ।