Oct 12, 2026 Login
Awaaz24x7-government

बड़ी खबर- 16 दिसंबर को उत्तराखंड आएंगे राहुल गांधी

Big news- Rahul Gandhi will come to Uttarakhand on December 16

आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी राजनीतिक दलों ने उत्तराखंड में अपना जोर-शोर दिखाना शुरू कर दिया है। कल दून में होनी वाली प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा के बाद ही अब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का भी कार्यक्रम तय हो गया है। राहुल गांधी देहरादून में 16 दिसम्बर को एक रैली को संबोंधित करेंगे। उक्त कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने दी हैं।
उन्होंने बताया कि राहुल गांधी इस मौके पर बांग्लादेश निर्माण के युद्ध में भारत की पाकिस्तान पर ऐतिहासिक विजय के उपलक्ष में एक रैली को संबोधित करेंगे। उल्लेखनीय है कि 1971 में इंदिरा गांधी के नेतृत्व में भारत का पाकिस्तान से युद्ध हुआ था जिसमें पाकिस्तान की करारी हार हुई थी और एक नए देश के रूप में बांग्लादेश का विश्व के मानचित्र पर हुआ था। धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि कांग्रेस की रैली एक तरह से 2022 में होने वाले चुनाव को लेकर पार्टी का शंखनाद भी होगा।