रुद्रपुर से बड़ी खबर: विवादों में रहे कांस्टेबल पर पुलिस ने कसा शिकंजा! धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में गिरफ्तारी

Big news from Rudrapur: Police crack down on a controversial constable! Arrested for inciting religious sentiments.

रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर जिला मुख्यालय रुद्रपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां भूतबंगला में कथित तौर पर धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में पुलिस विभाग में तैनात कांस्टेबल अजीम को गिरफ्तार गया है। बता दें पिछले दिनों भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज (रजि) भावाधस भारत द्वारा एक शिकायती पत्र सौंपकर पुलिसकर्मी पर गंभीर आरोप लगाए गए थे। समाज से जुड़े लोगों ने पुलिसकर्मी पर धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप लगाए थे और सख्त कार्रवाई की मांग की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच पड़ताल की और आज आरोपी पुलिसकर्मी को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि इस मामले को लेकर हिंदूवादी संगठनों में भी खासा आक्रोश देखने को मिला था। फिलहाल यूएस नगर पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। चर्चा ये भी है कि उक्त आरोपी पुलिसकर्मी पहले भी विवादों में रहा है।